देश/दुनियाधर्म
Trending

आज दोपहर 1 बजे बंद हो जाएंगे मंदिर

चंद्र ग्रहण का सूतक काल शुरू, 7-8 सितंबर की रात पूर्ण चंद्र ग्रहण

देहरादून ,7 सितंबर : हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल का अंतिम पूर्ण चंद्र ग्रहण 7-8 सितंबर 2025 की रात लगने जा रहा है। भारत में यह ग्रहण दिखाई देगा, इसलिए सूतक काल मान्य होगा।

दोपहर 12:56 बजे से लगेगा सूतक काल

ग्रहण रात 9:58 बजे से शुरू होकर रात 1:26 बजे (8 सितंबर) तक चलेगा। परंपरा के अनुसार, चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले ही लग जाता है। यानी 7 सितंबर दोपहर 12:56 बजे से सूतक काल शुरू हो जाएगा।

  • आरती और भोग दोपहर तक, फिर कपाट बंद
  • सूतक काल शुरू होते ही सभी प्रमुख मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाएंगे।
  • दोपहर 12 बजे तक सभी मंदिरों में नियमित आरती और भोग सम्पन्न होंगे।
  • 12:56 बजे के बाद मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाएंगे।
  • ग्रहण समाप्त होने के बाद 8 सितंबर की सुबह शुद्धिकरण कर आरती के साथ कपाट खोले जाएंगे।

बद्रीनाथ–केदारनाथ धाम के कपाट भी रहेंगे बंद

उत्तराखंड के बद्रीनाथ व केदारनाथ धाम में भी यही परंपरा निभाई जाएगी। देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड ने बताया कि दोपहर तक नियमित पूजा-अर्चना होगी, लेकिन जैसे ही सूतक काल शुरू होगा, कपाट बंद कर दिए जाएंगे। 8 सितंबर की प्रातः विशेष शुद्धिकरण के बाद ही दर्शन के लिए कपाट खोले जाएंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button