मेष राशि का तनाव होगा दूर, वृश्चिक राशि को होगा धन लाभ, कर्क राशि आज धैर्य से काम लें टाल दें जरूरी फैसले
जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे

6 मार्च 2026 का पंचांग और राशिफल
आज शुक्रवार, 6 मार्च 2026 है। पंचांग के अनुसार आज कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है जो शाम 5:53 बजे तक रहेगी। आज चंद्रमा कन्या राशि में संचार करेंगे। किसी भी शुभ कार्य से पहले राहुकाल का समय जरूर ध्यान में रखें, क्योंकि इस दौरान शुभ कार्य करना वर्जित माना जाता है।
सूर्योदय: 06:41 प्रातः
सूर्यास्त: 06:24 सायं
तिथि: तृतीया – 05:53 सायं तक
नक्षत्र: हस्त – 09:29 प्रातः तक
पक्ष: कृष्ण पक्ष
योग: गण्ड – 07:06 प्रातः तक
चंद्रमा: कन्या राशि में
वार: शुक्रवार
राहुकाल: 11:05 प्रातः से 12:33 अपराह्न
विक्रम संवत: 2082 (कालयुक्त)
शक संवत: 1947 (विश्वावसु)
आज का राशिफल
शुक्रवार को मेष राशि वालों का तनाव कम होगा और विरोधी नरम पड़ सकते हैं। वृष राशि वालों के कठिन काम सुलझेंगे। घरेलू समस्या के समाधान के भी योग हैं। वृश्चिक राशि वालों को उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। निवेश की योजना बनेगी। कुंभ राशि वालों को अच्छे अवसर मिलेंगे और स्थान परिवर्तन की संभावना भी है। मिथुन, सिंह और मीन राशि वालों को जल्दबाजी से बचना होगा। गैर जरूरी तनाव से बचकर काम करना होगा। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा।
मेष (Aries):
आज का दिन मेष राशि वालों के लिए अच्छा, शुभ और सफलता से भरा रहेगा। आज का दिन पिछले कुछ समय से चल रहे तनाव से राहत दिलाने वाला है। आत्मविश्वास और योग्यता के बल पर आप कई काम आसानी से निपटा लेंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ नया करने का अवसर मिल सकता है। आपके अंदर जोश और आत्मविश्वास बना रहेगा, जिससे आप अपने काम को बेहतर तरीके से पूरा कर पाएंगे। नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। हालांकि खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। बेवजह की खरीदारी से बचें और बजट बनाकर चलें। पारिवारिक जीवन में शांति बनाए रखने के लिए अपनी वाणी पर संयम रखें। शाम के समय गुस्से से बचें। सेहत सामान्य रहेगी।
वृषभ (Taurus):
दिनभर काम के सिलसिले में भागदौड़ बनी रहेगी। आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान और सफलता लेकर आएगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा और भाग्य भी आपका साथ देगा। नौकरी में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे भविष्य में तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। यदि आपने पहले कोई कर्ज लिया था, तो उसे चुकाने का मौका मिलेगा। वैवाहिक जीवन में थोड़ी नोकझोंक हो सकती है, लेकिन समझदारी से काम लें। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। सेहत भी संतोषजनक रहेगी।
मिथुन (Gemini):
आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कोई सोचा हुआ काम आसानी से पूरा होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। निवेश से जुड़ी गतिविधियों पर आपका फोकस रहेगा और परिणाम भी मिलेंगे। पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है और अचानक धन लाभ के योग हैं। नौकरी और व्यवसाय में प्रगति होगी। आपकी बुद्धिमानी और समझदारी लोगों को प्रभावित करेगी। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। संतान से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिल सकती है। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी।
कर्क (Cancer):
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आय में वृद्धि होगी, लेकिन साथ ही खर्चे भी बढ़ सकते हैं। कार्यस्थल पर वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। आज किसी भी महत्वपूर्ण फैसले को फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। घर में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है, इसलिए धैर्य से काम लें। दूसरों के मामलों में दखल न दें। किसी पुराने उधार की वापसी संभव है।
सिंह (Leo):
आज कुछ मामलों में खुशी तो कुछ में चिंता बनी रह सकती है। कार्यक्षेत्र में टीमवर्क से सफलता मिलेगी।आज यात्रा टालना बेहतर रहेगा, क्योंकि समय की बर्बादी हो सकती है। फैसलों में स्थिरता रखें और किसी के दबाव में कदम न उठाएं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। कठिन मामलों को आप अपनी समझदारी से सुलझा पाएंगे। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। छात्रों को पढ़ाई पर फोकस करना होगा। घर में अतिथियों का आना-जाना लगा रहेगा।
कन्या (Virgo):
आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। घर और ऑफिस में विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए शांत रहें। जैसे-जैसे दिन बढ़ेगा, परिस्थितियां बेहतर होंगी। नौकरीपेशा लोगों को सफलता मिल सकती है। संतान से किए वादे पूरे करें। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। धन लाभ के अवसरों में पहले के मुकाबले स्थितियां बेहतर रहने वाली हैं।
तुला (Libra):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही शानदार रहेगा। आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार होगा। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभदायक है। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी रखें। मानसिक रूप से आप काफी प्रसन्न रहेंगे। नौकरी में कुछ नया करने का अवसर आपके हाथ लग सकता है। आपकी आय में पहले के मुकाबले काफी बेहतर स्थिति बनेगी।
वृश्चिक (Scorpio):
आज का दिन अनुकूल रहेगा, लेकिन संयम जरूरी है। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं। धन के लेन-देन में सावधानी रखें। किसी पर आंख बंद कर भरोसा न करें। जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। पारिवारिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें।
धनु (Sagittarius):
आज खर्चे अधिक रहेंगे, इसलिए फिजूलखर्ची से बचें। कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर मिलेंगे। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। घर में किसी शुभ कार्यक्रम का आयोजन संभव है। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। सामाजिक गतिविधियों में भाग ले सकते हैं।
मकर (Capricorn):
आज आप ऊर्जा और उत्साह से भरे रहेंगे। सरकारी कार्यों में सफलता मिल सकती है। नया व्यवसाय शुरू करने के लिए दिन शुभ है। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं। धार्मिक गतिविधियों में मन लगेगा।
कुंभ (Aquarius):
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आर्थिक प्रयास सफल होंगे। करियर में नए अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखें। पिता का सहयोग मिलेगा। कठिन कार्यों को आप अपनी बुद्धिमानी से हल कर लेंगे। विरोधियों से सतर्क रहें।
मीन (Pisces):
आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ रहेगा। करियर में उन्नति होगी और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे अवसर मिलेंगे। कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। अत्यधिक उत्साह से बचें।




