
देहरादून।
देहरादून की एक बालिका का वीडियो सोशल मीडिया पर चल रहा है। यह बालिका पता नहीं किस तरह चंडीगढ़ पहुंच गई लेकिन वह अपने घर का पता ठीक से नहीं बता पा रही है। बालिका इस समय चंडीगढ़ में है। यह अपने घरवालों से बिछुड़ गई है। हालांकि वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं की जा सकती किंतु वीडियो में वह अपना नाम परी शर्मा बता रही है उनकी पिता का नाम दिनेश शर्मा और माता का नाम पूजा शर्मा बता रही है। वह अपने गांव या कॉलोनी का नाम नहीं बता पा रही है। अलबत्ता उसका कहना है कि उसके स्कूल का नाम नरोत्तम विद्या मंदिर हाई स्कूल है।
खुद को परी शर्मा बताने वाली यह बालिका इस समय चंडीगढ़ में एक सिख व्यक्ति के पास है और उन्होंने पुलिस को इस आशय की सूचना दी है। परी शर्मा बता रही है कि वह पैदल पैदल चंडीगढ़ पहुंची है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस आशय का जारी हुआ है।