
Aaj Ka Panchang (23 August 2025)
आज अमावस्या – 11:35 ए एम तक, फिर प्रतिपदा है, आज शनिवार है। अगर कोई शुभ कार्य करना चाहते हैं तो राहुकाल का समय जरूर नोट कर लें, इस समय कोई शुभ कार्य न करें। आज राहुकाल 09:09 प्रात: से 10:46 प्रात: तक रहेगा। नक्षत्रों की बात करें तो आज मघा – 12:54 ए एम, अगस्त 24 तक का योग है। चन्द्रमा आज सिंह राशि में संचार करेंगे। आज सूर्योदय 05:55 प्रात: और सूर्यास्त 06:52 सायं बजे होगा।आज कन्या राशि का चंद्रमा जीवनशैली और अनुशासन सुधारने का अवसर देता है. शनि अमावस्या कर्म शोधन और पितृ तर्पण के लिए श्रेष्ठ है।
आज का पंचांग
सूर्योदय : 05:55 प्रात:
सूर्यास्त : 06:52 सायं
चंद्रमा : सिंह राशि
तिथि : अमावस्या – 11:35 ए एम तक, फिर प्रतिपदा
नक्षत्र: मघा – 12:54 ए एम, अगस्त 24 तक
पक्ष : कृष्ण पक्ष,भाद्रपद
योग: परिघ – 01:20 पी एम तक, फिर शिव
वार : शनिवार
राहुकाल : 09:09 प्रात: से 10:46 प्रात:
शक संवत 1947 विश्वावसु
विक्रम संवत: 2082 कालयुक्त
आज का राशिफल
आज कन्या राशि में अमावस्या और शनि अमावस्या का संयोग है. कन्या, धनु, मकर और मेष को विशेष लाभ होगा, जबकि सिंह और कुंभ को खर्च और तनाव से सावधान रहना होगा. जाने आज का दैनिक राशिफल.
मेष – 23 अगस्त, 2025 शनिवार के दिन सिंह राशि का चंद्रमा आज आपके लिए पांचवें भाव में होगा. आज आपका दिन मध्यम फलदायी है. आपका स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है. आप शारीरिक थकान का अनुभव करेंगे. संभव हो तो प्रवास टालें. किसी बात को लेकर जिद्दी ना बने रहें. स्वास्थ्य संभालें, क्योंकि पेट से सम्बंधित बीमारी की आशंका बनी रहेगी. संतान के विषय में चिंतित रहेंगे. काम की भागदौड़ के बीच परिवार के लिए कम समय निकाल पाएंगे, इस कारण परिजनों के साथ मनमुटाव हो सकता है. व्यापारियों के लिए दिन सामान्य बना रहेगा. निवेश की योजना ना बनाएं.
वृषभ – 23 अगस्त, 2025 शनिवार के दिन सिंह राशि का चंद्रमा आज आपके लिए चौथे भाव में होगा. आज आप का दिन मध्यम फलदायी है. आप किसी भी काम को दृढ़ मनोबल एवं पूर्ण विश्वास के साथ करें. पिता एवं पैतृक संपत्ति से लाभ होने के योग हैं. आपके प्रति पिता का व्यवहार भी अच्छा रहेगा. पिता से आर्थिक लाभ हो सकता है. कलाकार तथा खिलाड़ियों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है, क्योंकि उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा. संतान के पीछे धन खर्च के योग हैं. स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का समय अच्छा है.
मिथुन – 23 अगस्त, 2025 शनिवार के दिन सिंह राशि का चंद्रमा आज आपके लिए तीसरे भाव में होगा. नई योजनाओं को अमल में लाने के लिए शुभ दिन है. नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों तथा सरकार की ओर से परिश्रम का खूब अच्छा फल मिलेगा. व्यापार में भागीदारों के साथ काम करने में परेशानी नहीं आएगी. पड़ोसियों, भाई-बहनों तथा मित्र मंडल के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा. भाग्यवृद्धि के अवसर उत्पन्न होंगे.यात्रा की संभावना है. अपने किसी प्रिय पात्र के साथ बातचीत में आपको आनंद आएगा. सफलता के लिए आपको अतिरिक्त मेहनत की जरूरत नहीं होगी.
कर्क – 23 अगस्त, 2025 शनिवार के दिन सिंह राशि का चंद्रमा आज आपके लिए दूसरे भाव में होगा. गलतफहमी और नकारात्मक व्यवहार आपके मन में चिंता और ग्लानी का भाव पैदा करेंगे. स्वास्थ्य में विशेष रूप से आंख की तकलीफ हो सकती है. परिवार के सदस्यों के साथ मनमुटाव होगा. काम के संबंध में संतोष की भावना रहेगी. हालांकि अतिरिक्त काम करने का मन नहीं करेगा. धन खर्च होगा. अनैतिक प्रवृत्तियों की तरफ जाते हुए मन को काबू में रखने की सलाह दी जाती है. विद्यार्थियों को पढ़ाई में निर्धारित सफलता के लिए अभी इंतजार करना होगा.
सिंह – 23 अगस्त, 2025 शनिवार के दिन सिंह राशि का चंद्रमा आज आपके लिए पहले भाव में होगा. आपका आत्मविश्वास काफी प्रबल होने से आप किसी भी तरह का निर्णय जल्दी ले सकेंगे. इससे आपकी प्रगति का मार्ग आसान होगा. मान-सम्मान में वृद्धि होगी. हालांकि आपके उग्र व्यवहार और वाणी के कारण किसी के साथ मतभेद हो सकता है. पिता या बुजुर्गों से कोई लाभ होगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. दांपत्यजीवन में मधुरता रहेगी. सरकारी कामकाज से आपको लाभ होगा.
कन्या – 23 अगस्त, 2025 शनिवार के दिन सिंह राशि का चंद्रमा आज आपके लिए बारहवें भाव में होगा. आज आप किसी चिंता में रह सकते हैं. वाद-विवाद होने से आपका अपमान हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों को अपने काम से काम रखने की सलाह दी जाती है आपके साथी कर्मचारियों से आपको परशानी हो सकती है. अचानक कोई खर्च आ सकता है. वैवाहिक जीवन में मतभेद होने की आशंका है. आज ज्यादातर समय मौन रहकर गुजारना चाहिए. शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा.
तुला – 23 अगस्त, 2025 शनिवार के दिन सिंह राशि का चंद्रमा आज आपके लिए ग्यारहवें भाव में होगा. गृहस्थ जीवन में सुख और आनंद की प्राप्ति होगी. प्रेम जीवन सकारात्मक रहेगा. आय में वृद्धि का योग है. ऑफिस और व्यवसाय में अनुकूल वातावरण रहेगा. पदोन्नति मिलने के योग हैं. व्यापार बढ़ाने के लिए भी आप कोई विशेष योजना पर काम शुरू कर सकते हैं. परिवार के सदस्य तथा मित्र आपका साथ पाकर खुश रहेंगे. आनंददायक पर्यटन होगा. व्यापारी वर्ग को लाभ होगा. उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा. विद्यार्थियों के लिए भी दिन अच्छा है।
वृश्चिक – 23 अगस्त, 2025 शनिवार के दिन सिंह राशि का चंद्रमा आज आपके लिए दसवें भाव में होगा. आपके सभी काम सरलता से पूरे होंगे. नौकरीपेशा लोगों को कोई आसान टारगेट मिल सकता है. अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे. व्यापार में विरोधियों को पीछे छोड़ सकेंगे. परिवार में बुजुर्गों की कृपादृष्टि रहेगी. संतान की प्रगति से आनंद का अनुभव होगा. बकाया राशि की वसूली होगी. गृहस्थजीवन में आनंद और संतोष का अनुभव होगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. समाज में मान-सम्मान मिलेगा.
धनु : 23 अगस्त, 2025 शनिवार के दिन सिंह राशि का चंद्रमा आज आपके लिए नवें भाव में होगा. आज कोई भी खतरनाक कदम आपको कठिनाई में डाल सकता है. किसी भी काम को करने में उमंग- उत्साह का अभाव रहेगा. शारीरिक तथा मानसिक रूप से चिंता में रहेंगे. नौकरी और व्यापार में तकलीफ और अवरोध उत्पन्न होंगे. ऑफिस में अधिकारियों के साथ वाद-विवाद में पड़ने से हानि होने की आशंका रहेगी. विरोधियों से सावधानी बरतें. आज केवल अपने काम पर ध्यान दें. धैर्य के साथ दिन गुजारें।
मकर – 23 अगस्त, 2025 शनिवार के दिन सिंह राशि का चंद्रमा आज आपके लिए आठवें भाव में होगा. आज आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहने और खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है. धन खर्च होगा. स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही भारी पड़ सकती है. व्यापार में मतभेद बढ़ेंगे. क्रोध पर नियंत्रण रखना पड़ेगा. यात्रा के योग हैं. ऑफिस में आपकी प्रशासनिक बुद्धिमता बढ़ेगी. आपकी प्रतिभा की सभी तारीफ करेंगे. प्रेम जीवन में उन्नति होगी.
कुंभ– 23 अगस्त, 2025 शनिवार के दिन सिंह राशि का चंद्रमा आज आपके लिए सातवें भाव में होगा. प्रेम, रोमांस, यात्रा, पर्यटन और मनोरंजन आज के दिन का एक हिस्सा बनेंगे. परिजनों और मित्रों संग भोजन करने का अवसर आएगा. वस्त्र, आभूषण और वाहन प्राप्ति का योग है. भागीदारों संग संबंध अच्छे रहेंगे. सार्वजनिक जीवन में नाम और प्रतिष्ठा प्राप्त होगी. दृढ़ आत्मविश्वास से काम में सफलता मिलेगी. जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है.
मीन– 23 अगस्त, 2025 शनिवार के दिन सिंह राशि का चंद्रमा आज आपके लिए छठे भाव में होगा। दैनिक कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे । कार्यस्थल पर आपको कोई नया आसान काम मिल सकता है। घर में सुख- शांति का वातावरण रहेगा। स्वभाव में उग्रता रहेगी। व्यापार में विरोधियों को परास्त कर सकेंगे। सहकर्मियों का सहयोग आपके व्यावसायिक क्षेत्र में कार्यों को सरल बनाएगा. ननिहाल से लाभ होगा। अपने प्रिय के साथ अच्छा समय गुजार सकेंगे।




