उत्तराखंड
Trending

घर से भागी तीन नाबालिग छात्राएं, दिल्ली में मिली

घरवालों की डांट से थी नाराज़, वृंदावन जाने की थी योजना


देहरादून। घरवालों से नाराज़ होकर अचानक घर से लापता हुईं तीन नाबालिग छात्राओं को पुलिस ने महज़ 24 घंटे के भीतर दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया। परिजनों की शिकायत पर एसएसपी अजय सिंह ने तत्परता दिखाते हुए सेलाकुई पुलिस को सख्त निर्देश दिए, जिसके बाद थानाध्यक्ष पी.डी. भट्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम दिल्ली एनसीआर तक पहुंची और शुक्रवार को आनंद विहार से तीनों छात्राओं को सुरक्षित वापस ले आई।

शिकायत मिलते ही रजिस्टर हुआ केस

थाना सेलाकुई पुलिस के अनुसार, क्षेत्र की एक महिला ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री अपनी दो सहेलियों के साथ अचानक घर से चली गई है और काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिली। शिकायत पर पुलिस ने तत्काल अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू की।

सोशल मीडिया और सर्विलांस से मिले सुराग

पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, मैन्युअल पुलिसिंग की और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। साथ ही सर्विलांस व सोशल मीडिया मॉनिटरिंग से सुराग जुटाए। इन प्रयासों के बाद पता चला कि तीनों बालिकाएं दिल्ली पहुंच चुकी हैं।

दिल्ली से वृंदावन जाने की थी योजना

आनंद विहार से बरामदगी के बाद पूछताछ में छात्राओं ने बताया कि वे घरवालों से किसी बात पर नाराज़ होकर दिल्ली आई थीं और आगे वृंदावन जाने का प्लान बना रही थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button