उत्तराखंड
Trending

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने के बाद युवक ने खुद को मारी गोली

 पौड़ी जनपद के तलसारी गांव में आज सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब 32 वर्षीय युवक ने अपने ही घर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान जितेंद्र सिंह, पुत्र सतीश चंद्र के रूप में हुई है।

घटना से पहले जितेंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने आत्महत्या करने की बात कही थी। वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों में भी हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही पुलिस व राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गांव में हुई इस घटना से मातम पसर गया है और परिवारजन गहरे सदमे में हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button