
देहरादून। कौलागढ़ निवासी हेमन्त मैठानी का 16 वर्षीय पुत्र वेदांश मैठानी बीते मंगलवार शाम से लापता है। पिता ने कोतवाली कैण्ट में तहरीर देकर बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई है।
तहरीर के अनुसार, वेदांश मैठानी पुत्र हेमन्त मैठानी निवासी कौलागढ़, 20 अगस्त की शाम करीब 4:30 बजे ट्यूशन के लिए घर से निकला था, लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने आस-पड़ोस और परिचितों में तलाश की, मगर उसका कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस ने किशोर की तलाश शुरू कर दी है। परिजनों ने किसी भी सूचना पर 9557691181 या 895400895 पर संपर्क करने की अपील की है।



