अपराधउत्तराखंड
Trending

बर्खास्त शिक्षक के घर से दो तमंचे व AK-47 कारतूस बरामद

हल्द्वानी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

पोक्सो में भी जेल जा चुका है बर्खास्त शिक्षक

हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। रेलवे भूमि प्रकरण को लेकर 24 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में प्रस्तावित सुनवाई से पहले चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक बर्खास्त शिक्षक के घर से दो अवैध तमंचे और कई जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिलने पर टीम ने गौजाजाली उत्तर स्थित आयशा मस्जिद के पास एक घर में तलाशी ली। तलाशी के दौरान घर की अलमारी के ऊपर छिपाकर रखे गए हथियार बरामद हुए। पुलिस ने मौके से 315 बोर का एक तमंचा दो कारतूस सहित, 12 बोर का एक तमंचा चार कारतूस के साथ, 7.62 एमएम का एक कारतूस (AK-47 से संबंधित) तथा 7.65 एमएम के दस कारतूस बरामद किए।
पुलिस के मुताबिक आरोपी मोबिन खान पूर्व में पॉक्सो मामले में जेल जा चुका है, जिसके चलते उसे नैनीताल के एक सरकारी स्कूल से शिक्षक पद से बर्खास्त किया गया था। परिवार के सदस्यों ने भी पुलिस को बताया कि आरोपी लंबे समय से हथियार दिखाकर उन्हें धमकाता था।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की मानसिक स्थिति संदिग्ध लग रही है और उसने तलाशी के दौरान आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश भी की।
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि प्रतिबंधित कारतूस उसके पास कहां से आया और उसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button