Breaking Newsअपराधउत्तराखंड
Trending

महिला मित्र के साथ नैनीताल घूमने आया था युवक, होटल के कमरे में संदिग्ध मौत

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नैनीताल: पर्यटन नगरी में एक 20 वर्षीय युवक की होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से हड़कंप मच गया। युवक अपनी महिला मित्र के साथ घूमने आया था। अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार, सतपुली-कोटद्वार क्षेत्र का रहने वाला सुमित सिंह अपनी परिचित युवती के साथ घूमने के लिए नैनीताल पहुंचा था। दोनों ने हल्द्वानी रोड स्थित एक होटल में कमरा लिया था। रात के समय युवक की तबीयत अचानक खराब हो गई। साथ मौजूद युवती ने घबराकर होटल कर्मचारियों को सूचना दी।

होटल स्टाफ ने बिना देर किए युवक को बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक स्तर पर दवा के अधिक सेवन के बाद हृदयगति रुकने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। परिजनों को सूचित कर दिया गया है और वे नैनीताल पहुंच चुके हैं। पुलिस युवती से भी पूछताछ कर रही है ताकि घटना के सभी पहलुओं को स्पष्ट किया जा सके।

जांच अधिकारी एसआई प्रवीण तेवतिया ने बताया कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button