सिंह, तुला और धनु राशि के लिए खुलेंगे आमदनी के नए स्रोत, कुंभ और मीन सोच समझकर करें धन खर्च
जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे

आज 04 अप्रैल 2026 का पंचांग और राशिफल
पंचांग
सूर्योदय: 06:08 AM
सूर्यास्त: 06:41 PM
चंद्रमा राशि: तुला
तिथि: द्वितीया – 10:08 AM तक
नक्षत्र: स्वाती – 09:35 PM तक
पक्ष: कृष्ण पक्ष
योग: हर्षण – 02:17 PM तक
वार: शनिवार
राहुकाल: 09:16 AM – 10:50 AM
शक संवत: 1948 पराभव
विक्रम संवत: 2083 सिद्धार्थी
विशेष जानकारी:
दिशा शूल: आज पूर्व दिशा में यात्रा न करें।
राहु काल: 09:00 AM – 10:30 AM
विशिष्ट योग: सर्वार्थसिद्धि योग – सूर्योदय से रात्रि 9:36 तक
व्रत/दिवस विशेष: भद्रा रात्रि 11:04 से, मेला महावीर जी समाप्त, ईस्टर सेटर डे
आज जन्म लेने वाले बच्चों की राशि: तुला
नक्षत्र: स्वाती रात्रि 9:36 तक, तदुपरान्त विशाखा
नामाक्षर: रे, रो, ता, ती, तु
आज का राशिफल
मेष (Aries):
चंद्रमा आज आपकी राशि के सातवें भाव में स्थित रहेंगे, जिससे वैवाहिक जीवन में मधुरता और साझेदारी में सफलता मिलेगी। मीन राशि में मंगल-शनि खर्च बढ़ा सकते हैं, इसलिए धन लेन-देन में सावधानी बरतें। आपकी राशि में शुक्र के होने से आकर्षण बढ़ेगा। मिथुन राशि में देव गुरु आत्मविश्वास बनाए रखेंगे।
वृषभ (Taurus):
चंद्रमा आज आपके छठे भाव में रहेंगे, जिससे शत्रुओं पर विजय और पुरानी बीमारियों से राहत मिलेगी। स्वामी शुक्र का मेष राशि में होना खर्च बढ़ाने का संकेत देता है। कुंभ में बुध-राहु आपकी बौद्धिक क्षमता को बढ़ाएंगे। मिथुन राशि में देव गुरु धन भाव को सक्रिय कर आर्थिक मजबूती देंगे।
मिथुन (Gemini):
चंद्रमा आज पांचवें भाव में रहेंगे, जिससे शिक्षा और प्रेम में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। देव गुरु आपके भाग्य का साथ देंगे। कुंभ में राहु योजनाओं का विस्तार करेंगे, पर शनि-मंगल पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की सलाह। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है।
कर्क (Cancer):
चंद्रमा आज चौथे भाव में रहेंगे, जिससे पारिवारिक सुख और माता का सहयोग मिलेगा। मीन में मंगल-शनि यात्राओं में सावधानी की जरूरत। दूसरों के मामलों में बेवजह दखल देने से बचें। इससे कभी-कभी परेशानी हो सकती है। फिर भी, आप अपनी यह आदत नहीं बदल पा रहे हैं. बिना पूछे किसी को सलाह न दें। व्यवहार में जल्दबाज़ी और लापरवाही अक्सर परेशानी खड़ी कर सकती है। आज कोई अनजाना भय सताएगा। सीने में दर्द हो सकता है। परिवार में लोगों के बीच मतभेद हो सकता है। किसी बात को लेकर आपका दिल दु:ख सकता है, हालांकि दोपहर बाद स्थिति में अचानक परिवर्तन होगा।
सिंह (Leo):
चंद्रमा आज तीसरे भाव में रहेंगे, साहस बढ़ेगा और भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। केतु अंतर्मुखी बना सकता है, पर गुरु सही मार्ग दिखाएंगे। कुंभ में राहु व्यापारिक लाभ देंगे। शनि-मंगल वाहन चलाते समय सतर्क रहें।
कन्या (Virgo):
चंद्रमा आज दूसरे भाव में रहेंगे, धन आवक बढ़ेगी। सप्तम भाव में मंगल-शनि जीवनसाथी के साथ मतभेद ला सकते हैं, इसलिए शांत रहें। परिवार के सदस्यों के साथ गलतफहमी या मनमुटाव हो सकता है। अनावश्यक खर्च होगा। कुंभ में बुध संचार कौशल को प्रभावी बनाएंगे। मिथुन में देव गुरु करियर के लिए नए अवसर लाएंगे।
तुला (Libra):
चंद्रमा आज प्रथम भाव में रहेंगे, आत्मविश्वास और मानसिक शांति बढ़ेगी। स्वामी शुक्र का मेष में होना प्रेम जीवन के लिए शुभ। कुंभ में राहु रचनात्मकता बढ़ाएंगे, पर शनि-मंगल के कारण छठे भाव में शत्रुओं से सावधान रहें। स्वास्थ्य पर सजग रहें।
वृश्चिक (Scorpio):
चंद्रमा आज बारहवें भाव में रहेंगे, खर्च में वृद्धि और विदेश यात्रा संभव। पंचम भाव में शनि-मंगल संतान से संबंधित चिंता दे सकते हैं। मिथुन में देव गुरु गुप्त धन या विरासत लाभ देंगे। कुंभ में राहु सुख भाव प्रभावित करेगा।
धनु (Sagittarius):
चंद्रमा आज ग्यारहवें भाव में रहेंगे, आय के नए स्रोत खुलेंगे, मित्रों का सहयोग मिलेगा। चतुर्थ में मंगल-शनि घर में तनाव ला सकते हैं। मिथुन में देव गुरु वैवाहिक जीवन में खुशियां और व्यापार में प्रगति देंगे। कुंभ में बुध लेखन और संचार कला निखारेगा।
मकर (Capricorn):
चंद्रमा आज दसवें भाव में रहेंगे, कार्यक्षेत्र में रुतबा और नई नौकरी के अवसर मिलेंगे। शनि-मंगल आपको ऊर्जावान बनाएंगे। कुंभ में राहु वाणी भाव प्रभावित करेगा। आज परिवार के सदस्यों के साथ कोई पुराना मतभेद दूर होने से मन हल्का महसूस कर सकता है। आर्थिक लाभ हो सकता है, लेकिन निवेश संबंधी योजना नहीं बनाएं। शुक्र मेष में माता के माध्यम से धन लाभ देंगे।
कुंभ (Aquarius):
चंद्रमा आज नौवें भाव में रहेंगे, भाग्य और धार्मिक आस्था बढ़ेगी। बुध-राहु तकनीक और सोशल मीडिया से लाभ देंगे। धन भाव में मंगल-शनि निवेश में सावधानी जरूरी। मिथुन में देव गुरु ज्ञान और बुद्धि का विस्तार करेंगे।
मीन (Pisces):
चंद्रमा आज आठवें भाव में रहेंगे, मानसिक बेचैनी और बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। सूर्य, मंगल-शनि आत्मविश्वास देंगे पर उग्रता ला सकते हैं। शुक्र का मेष में होना संपत्ति वृद्धि का संकेत। सिंह में केतु पेट संबंधी स्वास्थ्य पर ध्यान दें।



