Breaking Newsउत्तराखंडराजनीती
Trending

मुख्यमंत्री ने बांटे विभाग : 5 नए मंत्रियों को अहम विभाग, जानिए किसके पास क्या जिम्मेदारी

सीनियर्स का भी दबदबा बरकरार, अनुभवी मंत्रियों के साथ संतुलन बनाकर सरकार ने तय की रणनीति

धामी खुद देखेंगे सामान्य प्रशासन, गृह, कार्मिक, नियुक्ति एवं प्रशिक्षण, सूचना एवं जनसंचार विभाग

देहरादून। उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभागों का बंटवारा कर सरकार का पूरा प्रशासनिक खाका साफ कर दिया है। इस बार खास बात यह रही कि जहां नए मंत्रियों को अहम जिम्मेदारियां दी गईं, वहीं वरिष्ठ मंत्रियों के अनुभव को भी बरकरार रखा गया है।

नए मंत्रियों को मिले विभाग

खजान दास

➤ समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण, भाषा विभाग

भरत सिंह चौधरी

➤ ग्राम्य विकास, MSME, खादी एवं ग्रामोद्योग

मदन कौशिक

➤ पंचायतीराज, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, आयुष शिक्षा, जनगणना

प्रदीप बत्रा

➤ परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी (IT), विज्ञान एवं जैव प्रौद्योगिकी

राम सिंह कैड़ा

➤ शहरी विकास, पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, जलागम प्रबंधन

वरिष्ठ मंत्रियों के पास ये विभाग बरकरार

सतपाल महाराज

➤ लोक निर्माण विभाग (PWD), ग्रामीण निर्माण, संस्कृति, धर्मस्व, पर्यटन, सिंचाई

➤ भारत-नेपाल उत्तराखंड नदी परियोजनाएं

गणेश जोशी

➤ कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण, रेशम विकास, उद्यान, खाद्य प्रसंस्करण

डॉ. धन सिंह रावत

➤ विद्यालयी शिक्षा, उच्च शिक्षा, संस्कृत शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, सहकारिता

सुबोध उनियाल

➤ वन, निर्वाचन, विधायी एवं संसदीय कार्य

➤ चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा

रेखा आर्य

➤ महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, खेल, युवा कल्याण

सौरभ बहुगुणा

➤ पशुपालन, दुग्ध विकास, मत्स्य पालन, गन्ना विकास

👉 इस विभागीय बंटवारे से साफ है कि सरकार ने नई ऊर्जा और अनुभवी नेतृत्व के संतुलन पर जोर दिया है।

कुल मिलाकर, यह रणनीति आने वाले समय में विकास योजनाओं को तेजी से जमीन पर उतारने में अहम भूमिका निभा सकती है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button