विविध
Trending

ख़ान सर का बड़ा बयान :  सही मौका, PoK पर कर दो हमला”

मिडिल ईस्ट तनाव और वैश्विक संकट के बीच शिक्षक का बयान चर्चा में, सरकार से की निर्णायक कदम उठाने की अपील

मशहूर शिक्षक ख़ान सर ने मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और दुनिया भर में बढ़ते भू-राजनीतिक संकट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक बड़ा और विवादित बयान दिया है। उन्होंने भारत सरकार से पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) को वापस लेने के लिए इस समय को “सबसे उपयुक्त अवसर” बताया।
ख़ान सर ने कहा कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों में कई बड़े देश अपने-अपने संकटों में उलझे हुए हैं, जिससे पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग पड़ गया है। उन्होंने अपने बयान में कहा,
“भारत के पास अभी सबसे बढ़िया मौका है। अमेरिका ईरान में व्यस्त है, सऊदी अरब अपने मुद्दों में उलझा है और पाकिस्तान अफगानिस्तान में भयंकर स्थिति का सामना कर रहा है। यही वो समय है जब पाकिस्तान कमजोर स्थिति में है।”
उन्होंने आगे कहा कि चीन भी इस समय किसी बड़े हस्तक्षेप की स्थिति में नहीं है, क्योंकि वहां तेल संकट जैसी चुनौतियां बनी हुई हैं। ऐसे में भारत के पास रणनीतिक बढ़त लेने का अवसर है।
ख़ान सर ने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करते हुए कहा,
“मोदी जी प्लीज… हमला कीजिए। यही सही समय है। पीओके वापस लाइए। इससे बेहतर मौका शायद फिर नहीं मिलेगा। मौका पे चौका लगा दिया जाए।”

गौरतलब है कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से विवाद का प्रमुख केंद्र रहा है, जिस पर भारत अपना दावा करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button