उत्तराखंडविविध
Trending

दून में 15 नवंबर को मॉक ड्रिल, आपदा प्रबंधन की तैयारियों की होगी परीक्षा 

10 स्थानों पर एक साथ होगा अभ्यास

देहरादून। भूकंप जैसी संभावित आपदा से निपटने की तैयारी के तहत देहरादून जिले में 15 नवंबर, 2025 को सुबह 9:30 बजे से 10 अलग-अलग स्थानों पर व्यापक मॉक अभ्यास किया जाएगा। इस संबंध में बृहस्पतिवार को सभी एजेंसियों के साथ टेबल टॉप एक्सरसाइज आयोजित की गई, जिसमें आईआरएस से जुड़े नोडल अधिकारियों को उनके दायित्वों की जानकारी देते हुए पूरी तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, समन्वय और राहत कार्यों की दक्षता को परखना है। अभ्यास के दौरान भूकंप आने की काल्पनिक स्थिति तैयार की जाएगी, जिसमें राहत एवं बचाव कार्यों का प्रदर्शन किया जाएगा, ताकि वास्तविक आपदा के समय कम से कम रिस्पांस टाइम में अधिकतम राहत कार्य किए जा सकें।

उन्होंने बताया कि इस अभ्यास में प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन दल, पीआरडी, डीडीआरएफ, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ समेत जिले की सभी एजेंसियां भाग लेंगी। मॉक ड्रिल के दौरान इमरजेंसी सायरन भी बजाए जाएंगे ताकि सिविल डिफेंस सिस्टम को परखा जा सके। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि 15 नवंबर को सायरन की तेज आवाज सुनाई देने पर घबराएं नहीं, यह मॉक ड्रिल का हिस्सा होगा।

जिले में एक साथ 10 स्थानों पर मॉक अभ्यास किया जाएगा —

  • तहसील सदर क्षेत्र में कोरोनेशन अस्पताल, महाराणा प्रताप स्टेडियम, आईएसबीटी, विद्युत उपकेंद्र आराघर, जल संस्थान खंड दिलाराम चौक तथा पैसिफिक मॉल के आसपास।
  • कालसी क्षेत्र में पाटा गांव और राइका कस्तूरबा गांधी परिसर।
  • विकासनगर क्षेत्र में औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई तथा ऋषिकेश में टीएचडीसी के पास यह मॉक ड्रिल की जाएगी।

अभ्यास के दौरान स्थानीय जनता को भूकंप आपदा में सुरक्षा उपायों के प्रति भी जागरूक किया जाएगा।

टेबल टॉप एक्सरसाइज के दौरान एसडीएम सदर हरिगिरी, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, सीएमओ डॉ. एम.के. शर्मा, परियोजना निदेशक विक्रम सिंह, डीडीओ सुशील कुमार, डीएसओ के.के. अग्रवाल, डीडीएमओ ऋषभ कुमार सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button