Daily horoscopeदेशधर्म/संस्कृति
Trending

वृष, धनु और मकर राशि सोच समझकर लें फैसले, कन्या राशि वालों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

आंवला एकादशी और रंगभरी ग्यारस है आज

शुक्रवार 27 फरवरी का पंचांग और राशिफल 

आज का पंचांग 27 फरवरी 2026, शुक्रवार धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। आज फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि है, जिसे आंवला एकादशी और रंगभरी ग्यारस के रूप में मनाया जाता है। दिन में आयुष्मान योग और सर्वार्थसिद्धि योग जैसे शुभ संयोग बन रहे हैं, जो नए कार्यों के शुभारंभ के लिए उत्तम माने गए हैं।

विक्रम संवत् – 2082

संवत्सर नाम – सिद्धार्थ

शक संवत् – 1947

हिजरी सन् – 1447

मुस्लिम मास – 9 रमजान

अयन – उत्तरायण

ऋतु – बसंत ऋतु

मास – फाल्गुन

पक्ष – शुक्ल पक्ष

तिथि –  एकादशी रात्रि 10:33 तक, तत्पश्चात द्वादशी तिथि प्रारंभ।

नक्षत्र – आर्द्रा नक्षत्र दिन 10:49 तक, तत्पश्चात पुनर्वसु नक्षत्र

योग – आयुष्मान योग रात्रि 7:44 तक, तत्पश्चात सौभाग्य योग

करण – वणिज करण दिन 11:33 तक, तत्पश्चात विष्टि करण

आज के विशिष्ट योग

रवि योग – दिन 10:49 तक

कुमार योग – दिन 10:49 से रात्रि 10:33 तक

सर्वार्थसिद्धि योग – दिन 10:49 से सूर्योदय तक

अशुभ समय व दिशा

दिशा शूल – पश्चिम दिशा (आज पश्चिम दिशा में यात्रा वर्जित)

राहु काल – दिन 10:30 से 12:00 तक

चन्द्रमा की स्थिति- रात्रि 3:52 तक मिथुन राशि, तत्पश्चात कर्क राशि में प्रवेश

व्रत / पर्व विशेष

आँवला एकादशी व्रत, रंगभरी ग्यारस

मुख्य मेला श्याम बाबा, खाटू (राजस्थान)

भद्रा – दिन 11:33 से रात्रि 10:33 तक

आज जन्म लेने वाले बच्चों के लिए विशेष

रात्रि 3:52 तक जन्मे बच्चों की राशि – मिथुन, उसके बाद कर्क

दिन 10:49 तक जन्मे बच्चों का नक्षत्र – आर्द्रा, उसके बाद पुनर्वसु, रजत पाद

नाम के प्रथम अक्षर – छ, के, को, ह, ही।

आज का राशिफल 

शुक्रवार को मेष राशि वालों को उपलब्धि मिल सकती है। वृष राशि वालों को नए मौके मिलेंगे। मिथुन राशि वालों के बिजनेस के लिए अच्छा समय है। तुला राशि वालों का कोई रुका काम सुलझ सकता है और प्रापर्टी से जुड़े फैसलों में फायदा मिलेगा। धनु राशि वालों को रुका पैसा मिलेगा। मकर राशि के लोग सही फैसले लेंगे। जिससे फायदा भी होगा। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा।

मेष (Aries):

अध्ययन-अध्यापन में समय व्यतीत होगा। ज्ञान-विज्ञान की वृद्धि होगी और सज्जनों का साथ मिलेगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य सिद्ध होंगे। व्यर्थ की भागदौड़ से बचना बेहतर रहेगा। प्रियजनों से मुलाकात का अवसर मिलेगा और अवरुद्ध कार्य पूरे होंगे। धर्म-कर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। शुभांक: 2-5-7

वृष (Taurus):

आज के दिन यदि कोई फैसला लेने जा रहे हैं, तो बेवजह देर न करें। सही समय पर लिया गया निर्णय फायदा देगा। अनुभवी लोगों से मिलने का मौका मिलेगा और कई अच्छी गतिविधियों में व्यस्तता बनी रहेगी। महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय दूरदर्शिता से काम लें। कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं। आय की तुलना में व्यय अधिक रहने से चिंता हो सकती है। वाद-विवाद से बचें और जल्दबाजी में कोई गलती न करें। कार्यभार बढ़ेगा, इसलिए विवेक से काम लें। शुभांक: 2-6-8

मिथुन (Gemini):

परिश्रम से कार्य सिद्ध होंगे और पूर्व प्रयासों का लाभ मिलेगा। किसी भी प्रपंच में पड़ने से बचें और अपने काम पर ध्यान दें। लेन-देन में स्पष्टता रखें। खान-पान में सावधानी आवश्यक है। स्वास्थ्य पर खर्च संभव है। धैर्य रखें, समय आपके पक्ष में आएगा। शुभांक: 1-4-6

कर्क (Cancer):

सही समय पर सही फैसला लेना आज बहुत जरूरी है। सावधानी से काम करेंगे तो धीरे-धीरे आपकी गतिविधियां मनमाफिक चलने लगेंगी। दिन के दूसरे हिस्से में बिना कारण तनाव महसूस हो सकता है। ध्यान से सोचेंगे तो समझ आएगा कि स्थिति उतनी गंभीर नहीं है। राजकीय कार्यों में लाभ के संकेत हैं। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। जरूरी काम सुबह ही निपटाना लाभकारी रहेगा। आर्थिक सुविधा सीमित रह सकती है, लेकिन यात्रा सार्थक सिद्ध होगी। मेल-मिलाप से कार्य बनेंगे। शुभांक: 2-4-6

सिंह (Leo):

दूसरों के मामलों में दखल न दें। स्वभाव में नरमी और ठहराव रखें। आपके अपने लोग ही काम में रुकावट डाल सकते हैं। भूमि या वाहन के लिए कर्ज लेने का सोच रहे हैं, तो अपनी क्षमता से ज्यादा बोझ न लें। कार्य में सुविधा मिलने से प्रगति होगी। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। यात्रा शुभ रहेगी और उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। साक्षात्कार या नए प्रयास के लिए दिन अनुकूल है। शुभांक: 4-6-8

कन्या (Virgo):

पुराने संकट दोबारा सामने आ सकते हैं। संघर्ष में अकेलापन महसूस होगा, लेकिन इच्छित कार्य सिद्ध होंगे। बेकार के विवाद से दूरी बनाए रखें। निजी मामलों में लापरवाही न करें। कोई सरकारी मामला चल रहा है तो उलझ सकता है। किसी भी बात पर चर्चा करते समय शब्दों का सही चुनाव करें। आय की स्थिति सामान्य रहेगी, इसलिए खर्चों में संयम रखें। निकटजनों के लिए आर्थिक प्रबंधन करना पड़ सकता है। बुरी संगति से दूर रहें। वरिष्ठों से विवाद तनाव दे सकता है। शुभांक: 5-7-8

तुला (Libra):

पूर्व में किए गए कार्यों का लाभ मिलेगा। मानसिक व शारीरिक शिथिलता रह सकती है। कुछ लोग पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। शांतिपूर्वक कार्य करें। धार्मिक यात्रा के योग हैं। शुभांक: 5-7-9

वृश्चिक (Scorpio):

इस समय ग्रह स्थिति आपके पक्ष में है। सामाजिक गतिविधियों से जुड़ने का मौका मिलेगा। लक्ष्य पर फोकस बनाए रखेंगे तो सफलता मिलेगी। सूझबूझ और विवेक से काम करेंगे तो अधिकतर स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी। सहयोग मिलता रहेगा। लेन-देन संबंधी समस्याएं सुलझेंगी। व्यापार में स्थिति संतोषजनक रहेगी। शुभांक: 2-5-7

धनु (Sagittarius):

संतोष से सफलता मिलेगी। अतिरिक्त जिम्मेदारियों का बोझ आपको थका सकता है। किसी के साथ ज्यादा बहस में न पड़ें, वरना आपकी छवि पर असर पड़ सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं और किसी भी जोखिम वाले काम से दूर रहें। नौकरी और व्यापार की स्थिति सामान्य से अच्छी रहेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक होगा। कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। शुभांक: 4-5-6

मकर (Capricorn):

मनोरथ सिद्ध होंगे। सहयोग मिलता रहेगा। ज्यादा सोचने में समय निकल सकता है, इसलिए योजना बनाते ही उस पर काम शुरू करें। खर्च अधिक रहेंगे, लेकिन कहीं उधार दिया पैसा वापस मिलने से आर्थिक स्थिति संभल सकती है। लेन-देन की समस्याएं सुलझाने में सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यों में समय और धन व्यय होगा। कारोबारी मामलों में थोड़ी बाधाएं आ सकती हैं। शुभांक: 4-7-9

कुंभ (Aquarius):

स्वास्थ्य में ताजगी बनी रहेगी। समय अनुकूल है। रुके हुए कामों में गति आएगी और किसी भरोसेमंद व्यक्ति पर विश्वास करना फायदेमंद साबित होगा। पिछली गलतियों से सीख लेकर काम करने का तरीका सुधारेंगे, तो सफलता मिलेगी। नई ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे। नौकरी-व्यवसाय सामान्य रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग लाभकारी होगा। शुभ कार्यों के अच्छे परिणाम मिलेंगे। शुभांक: 3-5-9

मीन (Pisces):

सुनियोजित तरीके से कार्य आरंभ करें, सफलता मिलेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। रुका हुआ लाभ प्राप्त हो सकता है। आमोद-प्रमोद और व्यावसायिक प्रगति के योग हैं। शुभांक: 3-6-8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button