Daily horoscopeदेशधर्म
Trending

मीन, मकर, सिंह और वृषभ राशि रखें गुस्से पर नियंत्रण, कन्या राशि न करें कोई नया काम

जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे

रविवार, 22 फरवरी 2026 का पंचांग और राशिफल 

विक्रम संवत् – 2082

संवत्सर नाम – सिद्धार्थ

शक संवत् – 1947

हिजरी सन् – 1447

मुहर्रम मास – 4 रमजान

अयन – उत्तरायण

ऋतु – बसंत ऋतु

मास – फाल्गुन

पक्ष – शुक्ल

तिथि – पंचमी तिथि प्रातः 11:10 बजे तक, तत्पश्चात षष्ठी तिथि प्रारम्भ।

नक्षत्र-  अश्विनी नक्षत्र सायं 5:55 बजे तक, तत्पश्चात भरणी नक्षत्र।

🔯 योग

शुक्ल योग दोपहर 1:03 बजे तक, तत्पश्चात ब्रह्म योग।

करण-  बालव करण प्रातः 11:10 बजे तक, तत्पश्चात कौलव करण।

शुभ मुहूर्त व चौघड़िया

चर का चौघड़िया – प्रातः 8:26 से 9:51 तक

लाभ का चौघड़िया – 9:51 से 11:15 तक

अमृत का चौघड़िया – 11:15 से 12:40 तक

शुभ का चौघड़िया – दोपहर 2:05 से 3:30 तक

इन मुहूर्तों में शुभ कार्य प्रारम्भ किए जा सकते हैं।

राहुकाल – सायं 4:30 से 6:00 बजे तक।

उपाय – राहुकाल में शुभ कार्य प्रारम्भ न करें। यदि आवश्यक हो तो मिष्ठान्न का सेवन कर कार्य प्रारम्भ करें।

दिशा शूल –  आज पश्चिम दिशा में दिशा शूल है। अतः पश्चिम दिशा की यात्रा से बचें।

🌼 विशिष्ट योग

सर्वार्थसिद्धि योग – सूर्योदय से सायं 5:55 बजे तक

रवि योग – सायं 5:55 बजे से प्रारम्भ

🌙 चन्द्रमा की स्थिति

चन्द्रमा सम्पूर्ण दिन एवं रात्रि मेष राशि में रहेगा।

आज जन्म लेने वाले बच्चों की राशि मेष होगी।

सायं 5:55 बजे तक जन्म लेने वाले बच्चों का नक्षत्र अश्विनी, तत्पश्चात भरणी होगा। जन्मे बच्चों का स्वर्ण पाद रहेगा। नाम के प्रथम अक्षर – चे, चो, ला, ली, लू, ले रखे जा सकते हैं।

व्रत / विशेष – गंडमूल सायं 5:55 बजे तक।

आज का राशिफल 

मेष (Aries):

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन जोश, उत्साह और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। आय के अवसरों में जबरदस्त वृद्धि के योग हैं, जिससे बैंक बैलेंस में अच्छा इजाफा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जो आगे चलकर पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगी। व्यापारियों को लाभदायक सौदे मिल सकते हैं। नए अवसरों को आजमाने का मौका मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। हालांकि सेहत के प्रति लापरवाही भारी पड़ सकती है, इसलिए सावधानी रखें।

वृषभ (Taurus):

आज का दिन कुछ भागदौड़ और चुनौतियों भरा रह सकता है। धैर्य और संयम से काम लेने की जरूरत है। किसी नए व्यवसाय में कदम रखने से पहले पूरी जांच-पड़ताल करें। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नौकरी में आपके कार्य की सराहना होगी। बेरोजगार लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं।

मिथुन (Gemini):

आज वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखना जरूरी है। करियर में उन्नति के संकेत हैं। व्यापार में नया प्रयोग लाभकारी सिद्ध हो सकता है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। परिवार में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।

कर्क (Cancer):

दिन उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। धन के लेन-देन में सतर्कता बरतें। कार्यक्षेत्र में मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। कोई पुराना अधूरा कार्य पूरा होने से खुशी मिलेगी। खानपान में लापरवाही से बचें। प्रेम जीवन में संबंध मजबूत रहेंगे और धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

सिंह (Leo):

आत्मविश्वास से भरा दिन रहेगा। नए प्रोजेक्ट की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। वाहन खरीदने का योग बन रहा है। धन वृद्धि के संकेत हैं। नौकरीपेशा लोगों को बड़ी उपलब्धि मिल सकती है, जिससे प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

कन्या (Virgo):

रुके हुए कार्य पूरे होने से प्रसन्नता मिलेगी। कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। नई योजना से लाभ के योग हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। जमीन से जुड़े कार्यों में अच्छी डील हो सकती है। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण आवश्यक है।

तुला (Libra):

भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापार में उन्नति और नौकरी में वेतन वृद्धि के संकेत हैं। उधार दिया धन वापस मिल सकता है। निवेश के लिए दिन अनुकूल है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। धार्मिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है।

वृश्चिक (Scorpio):

कार्य में सतर्कता आवश्यक है। विरोधी सक्रिय रह सकते हैं, लेकिन संयम से स्थिति संभाल लेंगे। बेरोजगार लोगों को अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें। प्रेम जीवन में छोटी-मोटी बहस हो सकती है।

धनु (Sagittarius):

आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। नई डील से भविष्य में लाभ की संभावना है। शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के योग हैं। परिवार में शुभ समाचार मिल सकता है, जैसे विवाह तय होना। नौकरी में स्थान परिवर्तन संभव है।

मकर (Capricorn):

दिन शुभ और लाभकारी रहेगा। नौकरी में पदोन्नति और वेतन वृद्धि के योग हैं। कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।

कुंभ (Aquarius):

जमीन या शेयर निवेश से लाभ संभव है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है। अविवाहित लोगों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकता है।

मीन (Pisces):

दिन भागदौड़ भरा रहेगा, लेकिन आर्थिक लाभ के संकेत हैं। नई योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। वाहन खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। उधार देने से बचें। सेहत अच्छी रहेगी और प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button