सिंह, कर्क, मिथुन और मेष राशि को होगा लाभ, कन्या राशि का बढ़ेगा खर्च, मकर राशि के कामों में आएंगी रुकावटें
जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे

25 अप्रैल 2026 का पंचांग और राशिफल
पंचांग
विक्रम संवत् – 2083
संवत्सर नाम – रौद्र
शक संवत् – 1948
हिजरी सन् – 1447
मु. मास – 7 जिल्काद
अयन – उत्तरायण
ऋतु – ग्रीष्म ऋतु
मास – वैशाख
पक्ष – शुक्ल
दिशा शूल – आज पूर्व दिशा में दिशा शूल रहेगा, इसलिए इस दिशा में यात्रा से बचें।
राहु काल – प्रातः 9:00 से 10:30 तक
तिथि – नवमी तिथि सायं 6:28 तक, इसके बाद दशमी तिथि
नक्षत्र – अश्लेषा रात्रि 8:05 तक, इसके बाद मघा
योग – गंड योग रात्रि 11:43 तक, फिर वृद्धि योग
करण – बालव प्रातः 6:55 तक, फिर कौलव
विशिष्ट योग –
महापात योग रात्रि 10:55 से 3:05 तक
रवियोग संपूर्ण दिन-रात्रि
ज्वालामुखी योग सायं 6:28 से रात्रि 8:05 तक
व्रत / विशेष दिन –
श्री हरि जयंती, जानकी नवमी (स्वयं सिद्ध अबूझ मुहूर्त),
मघा में विवाह मुहूर्त, गंडमूल संपूर्ण दिन-रात्रि
चंद्रमा – रात्रि 8:05 तक कर्क राशि, उसके बाद सिंह राशि में प्रवेश
आज जन्मे बच्चों का फल
रात्रि 8:05 तक जन्मे बच्चों की राशि कर्क और अश्लेषा नक्षत्र रहेगा।
इसके बाद जन्म लेने वालों की राशि सिंह और नक्षत्र मघा रहेगा।
आज का राशिफल
मेष (Aries):
आज चंद्रमा आपके पांचवें भाव में स्थित हैं, जिससे संतान और प्रेम संबंधों में सुखद परिणाम मिलेंगे। करियर में सूर्य का प्रभाव आपको नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा और अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा, लेकिन छोटी-छोटी बातों पर बहस से बचना बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, हालांकि एसिडिटी की समस्या परेशान कर सकती है, इसलिए खान-पान संतुलित रखें।
वृषभ (Taurus):
आज चंद्रमा आपके चौथे भाव में हैं, जिससे सुख-सुविधाओं और मानसिक शांति में वृद्धि होगी। शुक्र के प्रभाव से विलासिता की वस्तुओं पर खर्च बढ़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सतर्क रहना होगा क्योंकि गुप्त शत्रु सक्रिय रह सकते हैं। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और पारिवारिक संपत्ति से जुड़े विवाद सुलझ सकते हैं।
मिथुन (Gemini):
आज चंद्रमा तीसरे भाव में होने से आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। गुरु बृहस्पति आपकी बौद्धिक क्षमता को मजबूत करेंगे, जिससे बिजनेस में बड़ी डील फाइनल हो सकती है। भाई-बहनों के साथ संबंध सुधरेंगे और छोटी यात्राएं लाभदायक रहेंगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप ऊर्जावान महसूस करेंगे।
कर्क (Cancer):
आज चंद्रमा दूसरे भाव में होने से आपकी वाणी प्रभावशाली रहेगी और धन संचय के योग बनेंगे। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है और परिवार का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लव लाइफ में मतभेद हो सकते हैं, इसलिए शांत रहकर बात संभालें।
सिंह (Leo):
आज चंद्रमा आपके प्रथम भाव में हैं, जिससे आत्मविश्वास और व्यक्तित्व में निखार आएगा। केतु के कारण मन में भ्रम की स्थिति बन सकती है, इसलिए बड़े फैसले सोच-समझकर लें। करियर में नए अवसर मिलेंगे और सामाजिक कार्यों में भागीदारी से मान-सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें, सिरदर्द या थकान हो सकती है।
कन्या (Virgo):
आज चंद्रमा बारहवें भाव में होने से खर्च बढ़ सकते हैं, जिससे बजट बिगड़ सकता है। विदेश से जुड़े कार्यों में लाभ मिलेगा। लव लाइफ में तीसरे व्यक्ति के कारण विवाद हो सकता है, इसलिए विश्वास बनाए रखें। अनिद्रा और आंखों में जलन की समस्या हो सकती है, इसलिए पर्याप्त आराम करें।
तुला (Libra):
आज चंद्रमा ग्यारहवें भाव में हैं, जिससे आय के नए स्रोत बनेंगे और निवेश से लाभ मिलेगा। दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं। करियर में प्रमोशन के योग हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन बाहर का खाना कम करें।
वृश्चिक (Scorpio):
आज चंद्रमा दसवें भाव में होने से कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी और नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। व्यापार में लाभ होगा और विस्तार की योजना बन सकती है। पिता के साथ मतभेद हो सकते हैं, इसलिए वाणी पर संयम रखें। योग और ध्यान मानसिक शांति के लिए लाभकारी रहेंगे।
धनु (Sagittarius):
आज चंद्रमा नौवें भाव में हैं, जिससे भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं जो करियर के लिए लाभकारी होंगे। छात्रों को सफलता मिल सकती है। रिश्तों में मधुरता आएगी और पार्टनर के साथ यात्रा की योजना बन सकती है।
मकर (Capricorn):
आज चंद्रमा आठवें भाव में होने से रुकावटें और मानसिक तनाव रह सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। निवेश से जुड़े फैसले टालना बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है और पुराने रोग उभर सकते हैं।
कुंभ (Aquarius):
आज चंद्रमा सातवें भाव में हैं, जिससे जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे और साझेदारी में लाभ मिलेगा। राहु के कारण भ्रम की स्थिति बन सकती है, इसलिए सोच-समझकर निर्णय लें। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं और कार्य की सराहना होगी। रिश्तों में सुधार आएगा।
मीन (Pisces):
आज चंद्रमा छठे भाव में होने से शत्रुओं पर विजय मिलेगी और कानूनी मामलों में राहत मिल सकती है। मंगल, शनि और बुध की स्थिति स्वास्थ्य पर प्रभाव डाल सकती है, इसलिए लापरवाही न करें। करियर में मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में दूरी आ सकती है, इसलिए संवाद बनाए रखें।



