धर्म
Trending

पुत्रदा एकादशी : संतान प्राप्ति को की जाती है भगवान विष्णु जी की पूजा

आज का पंचांग: मंगलवार, 05 अगस्त 2025 का पंचांग 

श्रावण शुक्ल पक्ष एकादशी | पुत्रदा एकादशी व्रत | मंगला गौरी व्रत | दामोदर द्वादशी का योग

तिथि: एकादशी (पूर्ण दिन), द्वादशी प्रारंभ – रात्रि 21:52 बजे

दिन: मंगलवार

मास: श्रावण

पक्ष : शुक्ल

नक्षत्र:  मूल (11:23 पूर्वाह्न तक), फिर पूर्वाषाढ़ा

योग : व्रिद्धि

करण: बालव

सूर्य राशि: कर्क

चंद्रमा : धनु (11:23 पूर्वाह्न तक), फिर मकर राशि

ऋतु : वर्षा

शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: 04:13 – 04:56

अभिजीत मुहूर्त: 11:59 – 12:54

गोधूलि मुहूर्त: 19:00 – 19:23

चौघड़िया शुभ समय (प्रात: काल) : लाभ – 07:25 से 09:06 तक, अमृत – 09:06 से 10:47 तक

राहुकाल (अशुभ समय)

मंगलवार को दोपहर 15:26 से 17:03 बजे तक

इस समय में कोई भी शुभ कार्य जैसे खरीदारी, यात्रा आरंभ, नये कार्य की शुरुआत आदि टालें।

सूर्योदय: 05:44 बजे

सूर्यास्त: 19:09 बजे

चंद्रोदय: 16:31 बजे

चंद्रास्त: अगली सुबह 03:25 बजे

🌟 व्रत विशेष

पुत्रदा एकादशी व्रत :  श्रावण शुक्ल एकादशी को पुत्रदा एकादशी कहा जाता है। यह व्रत विशेष रूप से संतान की प्राप्ति, संतान सुख और उसके कल्याण के लिए किया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की विधिवत पूजा, उपवास और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ अत्यंत पुण्यदायी होता है। पुत्रदा एकादशी के बाद द्वादशी तिथि दामोदर द्वादशी (रात्रि 21:52 से प्रारंभ) लगने पर भगवान विष्णु के दामोदर रूप की पूजा का विशेष महत्व होता है। इस दिन अगले प्रहर (06 अगस्त प्रात:) भगवान को पंचामृत स्नान, तुलसी पत्र और माखन का भोग अर्पित कर व्रत संपन्न किया जाता है। यह व्रत मोक्ष और समस्त पापों के विनाश के लिए श्रेष्ठ माना गया है।

मंगला गौरी का व्रत भी है आज : श्रावण मास के प्रत्येक मंगलवार को सुहागन स्त्रियां यह व्रत करती हैं। इस दिन माता गौरी की पूजा कर अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु की कामना की जाती है। मान्यता है कि यह व्रत स्त्री के जीवन में सुख, शांति और वैवाहिक समृद्धि लाता है।

आज का राशिफल 

मंगलवार को मेष राशि वालों के करियर में तरक्की के योग बनेंगे। वृष राशि वालों के प्रेम संबंध मजबूत होंगे। मिथुन राशि वालों को नौकरी में नए मौके मिलेंगे। कर्क राशि वाले मेहनत से इनकम सोर्स बना पाएंगे। सिंह राशि वालों को रचनात्मकता से करियर में फायदा मिलेगा। तुला राशि वालों की आर्थिक परेशानियां दूर हो सकती हैं। मकर राशि वालों को प्रॉपर्टी के मामलों में सफलता मिलेगी। कुंभ राशि वालों की मैरिड लाइफ अच्छी रहेगी और मीन राशि वालों को करियर में नए ऑफर मिल सकते हैं।

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए निर्णय लेने में थोड़ा उलझन भरा हो सकता है, फिर भी दोपहर बाद कार्यक्षेत्र में उत्साह और स्पष्टता दिखेगी। प्रेम संबंधों में दूरी या असहमति की स्थिति हो सकती है, इसलिए संवाद जरूरी है। स्वास्थ्य को लेकर सिरदर्द या थकान रह सकती है, अधिक काम से बचें। किसी पुराने मित्र से आर्थिक मदद मिल सकती है।

शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 6

वृषभ राशि

आज कोई अच्छी खबर मिलने से आप बहुत खुश और ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपका दिन अच्छा बीतेगा। युवाओं को अपने किसी काम में सफलता मिलने से राहत मिलेगी। मन की शांति के लिए आप किसी शांत या धार्मिक जगह पर जाने का सोच सकते हैं। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। आपकी एक छोटी-सी गलती बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। धैर्य और संयम बनाए रखें। खर्चों पर लगाम लगाना जरूरी है। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा लेकिन खर्चों को लेकर विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन गले में खराश या थकान महसूस हो सकती है। कोई पुराना कर्ज लौटाने का समय है।

शुभ रंग: सफेद| शुभ अंक: 6

मिथुन राशि

कार्यक्षेत्र में आज आपकी चतुराई और संप्रेषण कला लोगों को प्रभावित करेगी, लेकिन किसी के वादे पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी और नए प्रस्ताव भी आ सकते हैं। यात्रा का योग है, पर थकान या स्किन एलर्जी जैसी छोटी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। धन लाभ की संभावना है लेकिन खर्च भी रहेगा।

शुभ रंग: आसमानी | शुभ अंक: 5

कर्क राशि

परिवार की पुरानी बातों को दूर करने की कोशिश करें, इससे रिश्तों में मिठास आएगी। आय के नए साधन भी मिलेंगे। आपके विरोधी कामयाब नहीं होंगे। युवाओं को विभागीय परीक्षा या किसी इंटरव्यू में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। बेकार की गतिविधियों में व्यस्त रहने से आपके जरूरी कामों में रुकावट आएगी। परिवार पर ध्यान न देने से घर के लोगों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। आज आप भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं, जो बाद में पछतावा दे सकता है, इसलिए संयम रखें। पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं, खानपान का ध्यान रखें। जमीन या वाहन से लाभ हो सकता है।

शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 2

सिंह राशि

आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और हर चुनौती का सामना साहस से करेंगे। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति या वरिष्ठों की सराहना मिलेगी, लेकिन अहंकार से दूर रहें। प्रेम में आज किसी बात को लेकर खींचतान हो सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से पीठ या आंखों की थकावट महसूस हो सकती है।

शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 1

कन्या राशि

आज दिन योजनाबद्ध रहेगा, लेकिन दूसरों की बातों में आकर अपना समय और ऊर्जा खराब न करें। लव लाइफ में स्थिरता रहेगी और कोई छोटी-सी खुशखबरी मिल सकती है। पेट की तकलीफ या गैस की समस्या परेशान कर सकती है। आर्थिक मामले संतुलन में रहेंगे, कोई पुराना भुगतान मिल सकता है।

शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 7

तुला राशि

कानूनी या कागजी कामों में सफलता मिल सकती है, लेकिन साझेदारी में काम करते समय सावधानी रखें। प्रेम संबंधों में पारदर्शिता रखें वरना गलतफहमी हो सकती है। स्वास्थ्य के लिए आज का दिन अनुकूल है, लेकिन रात को नींद में कमी रह सकती है। निवेश के लिए समय अनुकूल है।

शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 6

वृश्चिक राशि

आज का दिन थोड़ी चिंता के साथ शुरू हो सकता है, लेकिन शाम तक स्थिति अनुकूल हो जाएगी। कुछ आर्थिक परेशानियां आ सकती हैं, इसलिए सोच-समझकर खर्च करें। किसी करीबी रिश्तेदार से छोटी-सी बात पर कहासुनी होने की संभावना है, जिससे रिश्ता भी खराब होगा। बच्चे अपनी पढ़ाई से जुड़ी किसी दिक्कत आने पर तनाव में रहेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी, साथ ही कोई पुराना विवाद सुलझ सकता है। स्वास्थ्य के मोर्चे पर पेट या यूरिनरी इंफेक्शन से बचाव करें। पैसों को लेकर सतर्कता बरतें, किसी पर जल्दी भरोसा न करें।

🔸 शुभ रंग: हरा| शुभ अंक: 8

धनु राशि

आर्थिक मामलों में लाभ के योग हैं, लेकिन मित्रों के साथ लेन-देन में सावधानी रखें। किसी भी काम पर ध्यान केंद्रित करना जरूरी है। लापरवाही की वजह से कुछ काम बनते-बनते बीच में ही रुक सकते हैं। खर्चों में कंजूसी करना भी परिवार के लिए दिक्कतें पैदा कर सकता है। अपनी भावनाओं पर काबू रखें। प्रेम में स्थिरता रहेगी और पुराने साथी से मिल सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, पर गर्दन या कंधों में जकड़न हो सकती है। धार्मिक कामों में रुचि रहेगी और कोई यात्रा संभव है।

शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 3

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा, कार्यस्थल पर नये काम का दबाव बढ़ सकता है। लव लाइफ में अपेक्षाएं बढ़ेंगी, पर साथी से समर्थन मिलेगा। हड्डी या जोड़ों का दर्द परेशान कर सकता है, आराम करें। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, लेकिन खर्च नियंत्रित रखें।

शुभ रंग: स्लेटी | शुभ अंक: 8

कुंभ राशि

आपकी योजनाएं सफल होंगी, लेकिन अति आत्मविश्वास से बचें। आपके अपने कुछ खास लोग ही आपके लिए गलतफहमियां पैदा कर सकते हैं, इसलिए किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करना सही नहीं है।प्रेम संबंधों में उत्साह बना रहेगा, किसी सरप्राइज की संभावना है। स्वास्थ्य में त्वचा या आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है। भाग्य का साथ मिलेगा, पर आलस्य से दूरी रखें।

शुभ रंग: बैंगनी | शुभ अंक: 6

मीन राशि

आज का दिन रचनात्मक कामों के लिए श्रेष्ठ रहेगा और आपके विचारों को सराहा जाएगा। कारोबार में किसी नए काम से जुड़े बेहतरीन प्रस्ताव सामने आएंगे। सोचने-विचारने में ज्यादा समय न लगाकर तुरंत फैसला लें। नौकरीपेशा लोगों को अपने किसी लक्ष्य को पूरा करने से मान-सम्मान और तरक्की मिलने की संभावना है। प्रेम संबंधों में भावनात्मक गहराई आएगी। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है, खासकर मानसिक थकावट महसूस हो सकती है। पैसों का लेन-देन सोच-समझकर करें।

शुभ रंग: सिल्वर ग्रे | शुभ अंक: 7

 

Related Articles

Back to top button