कर्क और वृश्चिक राशि वाले लेनदेन में बरतें सावधानी, धनु, मकर और कुंभ राशि के अधूरे काम होंगे पूरे
आज दिन 1.42 तक जन्म लेने वाले बच्चों की राशि होगी वृश्चिक

गुरुवार 12 फरवरी का पंचांग और राशिफल
तिथि, करण, पक्ष और योग
तिथि – दशमी तिथि दिन 12.23 तक होगी तदुपरान्त एकादशी तिथि होगी
माह – फाल्गुन
पक्ष – कृष्ण पक्ष
करण – विष्टि, बव और बालव
नक्षत्र – ज्येष्ठा और मूल
योग – हर्षण और वज्र
दिन – गुरुवार
दिशाशूल – दक्षिण
सूर्योदय – सुबह 07:02
सूर्यास्त – शाम 06:09
चन्द्रोदय – सुबह 04:04, 13 फरवरी
चन्द्रास्त – दोपहर 01:16
राहु काल वेला – (मध्यमान से) दिन 1.30 से 3.00 तक रहेगा।
आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज दिन 1.42 तक जन्म लेने वाले बच्चों की राशि वृश्चिक होगी तदुपरान्त धनु राशि होगी । आज दिन 1.42 तक जन्म लेने वाले बच्चों का ज्येष्ठा नक्षत्र होगा तदुपरान्त मूल नक्षत्र होगा।
आज का राशिफल
मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों को जहां मेहनत का फल मिलने के योग हैं, वहीं कर्क और वृश्चिक राशि वालों को लेन-देन और फैसलों में सावधानी बरतनी होगी। सिंह, कन्या और तुला राशि के जातकों के लिए मान-सम्मान और नई उपलब्धियों के संकेत हैं। धनु, मकर और कुंभ राशि के लोग अपने अधूरे काम पूरे कर सकते हैं, जबकि मीन राशि वालों को भावनात्मक रूप से खुद को संभालने की जरूरत रहेगी। जानिए गुरुवार का दिन आपके लिए क्या लेकर आया है और किन बातों का ध्यान रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
मेष (Aries):
मेष राशि वालों के लिए दिन अच्छा और सुकून भरा रहेगा। आपको अपनी मेहनत का भरपूर लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में बनाई गई कोई योजना सफल हो सकती है और वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे। हालांकि किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचना जरूरी होगा, वरना अच्छा अवसर हाथ से निकल सकता है। पारिवारिक मामलों में घर के सदस्यों का भरपूर सहयोग और प्यार मिलेगा। आपकी आय में इजाफा हो सकता है, क्योंकि कहीं से अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा।
वृषभ (Taurus):
वृषभ राशि वालों का दिन सफलता से भरा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को नई नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। दिन में अनचाहे खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए आर्थिक मामलों में संयम रखें। कोई आपसे धन उधार मांग सकता है, सोच-समझकर निर्णय लें। पारिवारिक और दांपत्य जीवन में तालमेल बना रहेगा। धार्मिक यात्रा की योजना टल सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य से अच्छा रहेगा।
मिथुन (Gemini):
मिथुन राशि वालों को करियर और कारोबार में नया मुकाम हासिल हो सकता है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से संपर्क बनेगा, जो भविष्य में लाभकारी सिद्ध होगा। पुराने मित्र से मुलाकात संभव है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक दृष्टि से दिन लाभकारी रहेगा। सेहत के मामले में लापरवाही न करें। दांपत्य जीवन में साथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि के संकेत हैं।
कर्क (Cancer):
कर्क राशि वालों को जल्दबाजी से बचना होगा। किसी काम में हड़बड़ी परेशानी बढ़ा सकती है। लेन-देन के मामलों में विशेष सावधानी रखें, कोई आपको बातों में फंसा सकता है। कार्यक्षेत्र में धैर्य और संयम से काम लेना होगा। नौकरीपेशा लोगों को काम के सिलसिले में घर से दूर जाना पड़ सकता है। परिवार में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। निवेश सोच-समझकर करें।
सिंह (Leo):
सिंह राशि वालों के लिए दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी। व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ के संकेत हैं। जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव आ सकता है। काम का दबाव अधिक रहेगा, लेकिन आप उसे संभाल लेंगे। परिवार के प्रति प्रेम और सहयोग बढ़ेगा। स्थान परिवर्तन की योजना बन सकती है, लेकिन अपनी योजनाएं किसी अनजान व्यक्ति से साझा न करें।
कन्या (Virgo):
कन्या राशि वालों का दिन अच्छा रहेगा। आपके काम की प्रशंसा होगी और मान-सम्मान बढ़ेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि संभव है। लेन-देन में सावधानी रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन खानपान पर नियंत्रण जरूरी है। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
तुला (Libra):
तुला राशि वालों को एक साथ कई खुशखबरी मिल सकती हैं। ग्रहों का सकारात्मक प्रभाव प्रतिष्ठा बढ़ाएगा। कुछ नया करने की इच्छा जागेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं। विपरीत परिस्थितियों में धैर्य रखें। निवेश से लाभ संभव है। किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।
वृश्चिक (Scorpio):
वृश्चिक राशि वालों को संभलकर चलना होगा। किसी कीमती वस्तु के खोने की आशंका है। गोपनीय मामलों में सतर्कता बरतें। कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सावधान रहें। ऑफिस में मतभेद सुलझाने की जरूरत पड़ सकती है। पारिवारिक और प्रेम संबंधों में संतुलन बनाए रखें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
धनु (Sagittarius):
धनु राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। पुराने मामलों में सफलता मिलेगी और अधूरे काम पूरे होंगे। शिक्षा और व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। खर्चों में वृद्धि संभव है। काम का दबाव रहेगा, इसलिए आराम भी जरूरी है।
मकर (Capricorn):
मकर राशि वालों की इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। मेहनत का फल मिलेगा। संतान की ओर से अच्छी खबर मिल सकती है। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
कुंभ (Aquarius):
कुंभ राशि वालों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। नई योजनाओं पर काम शुरू करने का समय है। व्यापार में मित्र की मदद से अच्छी डील मिल सकती है। जल्दबाजी में फैसला न लें। जरूरी कामों को प्राथमिकता दें। बड़े निवेश से पहले पूरी जानकारी हासिल करें।
मीन (Pisces):
मीन राशि वालों का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। मन उदास रह सकता है और किसी काम में मन नहीं लगेगा। फिर भी जरूरी कार्य समय पर पूरे करें। जल्दबाजी में किसी पर भरोसा न करें। लेन-देन में लापरवाही संबंधों को बिगाड़ सकती है। यात्रा की योजना टालना बेहतर रहेगा। शाम को फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है। भावनात्मक संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा।




