
देहरादून | आवाज़ सुनो पहाड़ों की फिल्म फेस्टिवल का प्रथम संस्करण 22 से 28 जनवरी 2026 तक देहरादून में आयोजित किया जाएगा। उद्घाटन 22 जनवरी को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। आयोजन अजबपुर स्थित संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम में होगा।
फेस्टिवल डायरेक्टर नरेंद्र रौथाण के नेतृत्व में इस आयोजन को वैश्विक स्तर पर जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। दुनिया के 100 से अधिक देशों से 1,238 शॉर्ट और फीचर फिल्मों की प्रविष्टियाँ प्राप्त हुईं, जिनमें से 98 फिल्मों को आधिकारिक चयन के लिए चुना गया है।
चयनित फिल्में एनीमेशन शॉर्ट, डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट, एक्सपेरिमेंटल शॉर्ट, लाइव एक्शन शॉर्ट, फीचर फिल्म और डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म श्रेणियों में प्रतिस्पर्धा करेंगी। चयन समिति में श्रीश दोभाल, संतोष सिंह और दीपशिखा शर्मा शामिल हैं।
फेस्टिवल का उद्देश्य सामाजिक, सांस्कृतिक और पर्यावरणीय सरोकारों से जुड़ी फिल्मों को मंच देना और देहरादून को स्वतंत्र सिनेमा के केंद्र के रूप में स्थापित करना है। फेस्टिवल के दौरान फिल्म स्क्रीनिंग, पैनल चर्चाएँ और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विस्तृत कार्यक्रम शीघ्र जारी किया जाएगा।
प्रेस वार्ता में नरेंद्र राठौड़, बलवीर सिंह पवार, हेमंत कुमार थपलियाल, प्रशांत जी, संतोष रावत, अरुण फारसी, पूजा चौहान, आरती बडोला, कौशल्या देवी, प्रियांशु, प्रोग्राम मनोज दसवानी, अमन नौटियाल, आनंद सिंह रावत आदि मौजूद रहे।




