Daily horoscopeदेश
Trending

मेष, मिथुन, कन्या और वृश्चिक राशि के लिए दिन रहेगा शुभ

आज का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित, लगाएं खीर का भोग

आज 14 नवंबर 2025 का पंचांग और राशिफल 

आज 14 नवंबर 2025, शुक्रवार का दिन है। आज मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। आइए जानते हैं, कैसी रहेगी राहुकाल की स्थिति और दिनभर के शुभ व अशुभ मुहूर्त के बारे में। यहां पढ़ें पूरा पंचांग।

तिथि: मार्गशीर्ष मास, कृष्ण पक्ष दशमी – 12:49 को एएम, 15 नवंबर तक (इसके बाद एकादशी)

नक्षत्र: पूर्वाफाल्गुनी (09:20 पीएम तक), उत्तराफाल्गुनी

दिन/वार: शुक्रवार

योग: वैधृति (06:26 एएम, 15 नवंबर तक), विष्कम्भ

करण: वणिज (12:07 पीएम तक), विष्टि (12:49 एएम, 15 नवंबर तक), बव

सूर्य-चंद्र गोचर:

सूर्य: तुला राशि में

चंद्र: 03:51 एएम, 15 नवंबर तक सिंह राशि में, उसके बाद कन्या में

सूर्य और चंद्रमा का मुहूर्त:

सूर्योदय: 06:43 एएम

सूर्यास्त: 05:28 पीएम

चन्द्रोदय: 02:15 एएम, 15 नवंबर

चन्द्रास्त: 02:10 पीएम

ब्रह्मा मुहूर्त: 04:57 एएम – 05:50 एएम

अभिजीत मुहूर्त: 11:44 एएम – 12:27 पीएम

विजय मुहूर्त: 01:53 पीएम – 02:36 पीएम

गोधूलि मुहूर्त: 05:28 पीएम – 05:54 पीएम

संध्या मुहूर्त: 05:28 पीएम – 06:47 पीएम

अमृत काल: 02:29 पीएम – 04:12 पीएम

निशिता मुहूर्त: 11:39 पीएम – 12:32 एएम, 15 नवंबर

अशुभ मुहूर्त:

राहु काल: 10:45 एएम – 12:05 पीएम

गुलिक काल: 08:04 एएम – 09:24 एएम

यमगंड: 02:47 पीएम – 04:07 पीएम

विडाल योग: 06:43 एएम – 09:20 पीएम

भद्रा: 12:07 पीएम – 12:49 एएम, 15 नवंबर

वर्ज्य: 05:13 एएम, 15 नवंबर – 06:57 एएम, 15 नवंबर

दिशाशूल: पश्चिम (इस दिशा में यात्रा करने से बचें)

पर्व / त्योहार / व्रत:

शुक्रवार का व्रत: माता लक्ष्मी को समर्पित।आज माता लक्ष्मी को सफेद/लाल फूल अर्पित करें (कमल, गुलाब)। शुक्रवार को सफेद वस्त्र धारण करें। चावल, आटा, दूध का दान करें। खीर और श्रीफल अर्पित करें, कमलगट्टे की माला से माता लक्ष्मी का जप करे।

आज का राशिफल 

शुक्रवार का दिन मेष, मिथुन और कन्या समेत कई राशि के जातकों के लिए बेहद ही शुभ रहने वाला है। चंद्रमा के सिंह राशि में होने पर और गुरु के कर्क राशि में होने से अनफा योग बन रहा है। यह शुभ योग व्यक्ति को धन और सुख-समृद्धि प्रदान करता है। इसके प्रभाव से कुछ राशियों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी, तो कुछ को धन कमाने के पर्याप्त अवसर प्राप्त होंगे। ऐसे में आइए जानते हैं कि शुक्रवार का दिन सभी 12 राशियों के करियर के लिहाज से कैसा रहने वाला है।

♈️ मेष: मन प्रसन्न रहेगा, परंतु आत्मविश्वास में कमी रहेगी। परिवार में धर्मिक या मांगलिक कार्य हो सकते हैं। भवन के रख-रखाव या साज-सज्जा के कार्यों पर खर्च बढ़ेंगे। नौकरी में बदलाव की संभावना बन रही है। आने वाला समय आपके लिए उत्तम रहेगा।

♉️ वृषभ: इस समय सभी कामों पर फोकस करें, जिन्हें आप आमतौर पर जल्दी-जल्दी निपटाते हैं। लाइफ पार्टनर को स्पेस दें और उसके साथ अधिक से अधिक समय बिताएं। पॉजिटिव रहें और सभी का सम्मान करें। आपके लिए दिन उत्तम लेकिन सावधान रहें।

♊️ मिथुन: नई परियोजना की शुरुआत के लिए आज दिन शुभ है। सरकार की ओर से लाभ मिलने की संभावना है। व्यवसाय में आपको बिजनेस पार्टनर का अच्छा साथ मिलेगा। दोस्तों, करीबियों या पड़ोसियों के साथ पुराने विवाद हल होते दिखेंगे। आपके रिश्तों में सकारात्मक परिणाम आएगा। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी हड्डियों और पीठ के निचले हिस्से में दिक्कत हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें, तनाव को कम करने के लिए एक्सरसाइज करें।

♋️ कर्क: बेवजह के मुद्दों पर बहस करने में समय बर्बाद करने से बचें। कुछ लोग जलन की भावना से आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। दूसरों की सलाह गलत साबित हो सकती है, इसलिए अपनी क्षमता पर ही विश्वास रखें। अपनी एनर्जी को पॉजिटिव काम में लगाएं। जीवनसाथी को वैल्यू दें। उसके लिए समय दें। घर में रेनोवेशन करा सकते हैं। खर्च पर नजर रखें। आपके लिए समय उत्तम है।

♌️ सिंह: अपनी एनर्जी और पैसों को उन चीजों पर फोकस करें जो वाकई मायने रखती हैं। आपके घर को नए रूप-रंग की जरूरत है, इसलिए खरीददारी कर सकते हैं। निवेश से पहले आपको थोड़ा रुककर सोचना चाहिए। जल्दबाजी में फैसला लेने से बचें।

♎️ तुला: किसी पुरानी आर्थिक समस्या को लेकर सोल्यूशन निकालने की कोशिश करें। इस समय किसी को भी उधार देने से बचें।  रुका हुआ या उधार दिया हुआ पैसा की वापसी होने की पूरी संभावना है। दोपहर बाद अचानक ही सारे काम अपने आप बनने शुरू हो जाएँगे। अगर लवलाइफ में दिक्कतें आ रही हैं, तो आपको खुलकर पार्टनर से बात करनी चाहिए। हेल्थ का खास ध्यान रखें। कहीं बाहर जा रहे हैं, तो सावधान रहें, चोट लग सकती है।

♐️ धनु: आपका कोई भी कदम आगे चलकर आपको लाभ करा सकता है। लंबे समय की पार्टनरशिप आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। साझेदारियों के मामले में दूसरों के मामलों में दखल न दें। इस समय कुछ आर्थिक मामलों में डिप्लोमेटिक होना जरूरी है।

♑️ मकर: 14 नवंबर के दिन छात्रों को मन लगाकर पढ़ाई करने की सलाह दी जाती है। आज सेहत दुरुस्त रहने वाली है। जल्दबाजी में कोई भी लिया गया फैसला आपको मुसीबत में डाल सकता है। भावनाओं में आकर कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें, वरना बाद में पछताना पड़ सकता है। किसी की मदद से निकट भविष्य में आपको लाभदायक एग्रीमेंट प्राप्त होने वाले हैं, इसलिए अपने संपर्क सूत्रों को मजबूत रखें। आपको अपने पार्टनर के साथ क्वॉलिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। जब पढ़ाई या काम लंबा लगे तो छोटे-छोटे ब्रेक लें।

♒️ कुंभ: कॉम्पीटीशन की कमी के चलते आपकी प्रोडक्टिविटी पर भी असर पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करना आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। सूझ-बुझ के साथ ही निर्णय लें।

♍️ कन्या: 14 नवंबर का दिन अच्छा रहेगा। पारिवारिक बंधन मजबूत होंगे। कहीं भी वाद विवाद की स्थिति बनने पर अपने गुस्से पर काबू रखें, क्योंकि इसका असर आपके मान सम्मान पर भी पड़ेगा। जीवन साथी के साथ गलतफहमियां को लेकर कुछ तकरार उत्पन्न हो सकती है। अपने रिश्ते के प्रति ईमानदार रहें। अपने प्रेम-संबंधों को मजबूत बनाने के लिए पार्टनर से खुलकर बातचीत करें और उन्हें समय दें। स्वास्थ्य ठीक रहने वाला है।

♏️ वृश्चिक: इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिला-जुला असर लेकर आएगा। छोटी-मोटी वित्तीय समस्याएं आ सकती हैं लेकिन वे गंभीर नहीं होंगी। आज ऑफिस में आप अपनी प्रतिभा चमकाएंगे। छोटी-मोटी आर्थिक समस्याओं का हल आसानी से निकाल लेंगे।

♓️ मीन: नयी प्रॉपर्टी खरीदने के आसार नजर आ रहे हैं। आपको खुद पर ध्यान देना चाहिए। कुछ सिंगल जातकों को जीवनसाथी की तलाश में निराशा झेलनी पड़ सकती है। अपनी फैमिली मेंबर्स के साथ वक्त बिताएं। कुछ उलझनें भी रहेंगी। तनाव लेने की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से समस्याओं का हल निकालें। जोखिम प्रवृत्ति के कार्यों से दूर रहें, नुकसान होने की स्थिति बन रही है। वाहन चलाते समय भी सावधानी बरतें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button