अपराधउत्तराखंड
Trending

रामनगर में सनसनीखेज हत्या: वृद्ध का शव झोपड़ी में लहूलुहान हालत में मिला

हत्या के पीछे लूट की आशंका,  जांच में जुटी एफएसएल टीम

रामनगर : रामनगर के ग्राम पुछड़ी इलाके में गुरुवार सुबह 65 वर्षीय सलीम अली का शव झोपड़ी के अंदर लहूलुहान हालत में पाया गया। मृतक की सिर कुचलकर की गई हत्या ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर सीओ सुमित पांडे और कोतवाल सुशील कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने झोपड़ी के अंदर पड़े शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है, ताकि हत्या के कारणों और वारदात के तरीके की वैज्ञानिक जांच की जा सके।

स्थानीय लोगों के अनुसार, सलीम अली झोपड़ी में अकेले रहते थे और उनके परिजन अलग मकान में रहते हैं। बुधवार शाम को ही वे उत्तर प्रदेश से अपनी जमीन बेचकर लौटे थे। उनके पास जमीन की बिक्री की रकम होने का अनुमान है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में लूट की नीयत से हत्या की आशंका जताई जा रही है।

सुबह जब ग्रामीणों ने झोपड़ी का दरवाजा खुला देखा, तो अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। सलीम अली का चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ था और आसपास खून फैला हुआ था। घटना की खबर फैलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सलीम अली के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया गया कि उनका बेटा फौजी कॉलोनी पुछड़ी में अलग रहता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button