Breaking News
Trending

सिंह राशि के सुलझेंगे प्रॉपर्टी संबंधी मामले, मकर को होगा अचानक लाभ

सुबह 9:23 AM – 10:46 AM तक राहुकाल

आज का पंचांग व राशिफल – 1 नवंबर 2025 (शनिवार)

आज शनिवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है, जो प्रातः 9 बजकर 12 मिनट तक रहेगी, इसके बाद एकादशी तिथि प्रारंभ होगी।

विक्रम संवत: 2082 (कालयुक्त)

शक संवत: 1947 (विश्वावसु)

माह: कार्तिक (शुक्ल पक्ष)

वार: शनिवार

तिथि: दशमी प्रातः 9:12 AM तक, इसके बाद एकादशी

नक्षत्र: शतभिषा सायं 6:20 PM तक, तत्पश्चात पूर्वभाद्रपदा

योग: ध्रुव योग रात्रि 2:09 AM तक, फिर व्याघात योग

करण: गर 9:12 AM तक, वणिज 8:28 PM तक, फिर विष्टि

सूर्योदय: 6:36 AM

सूर्यास्त: 5:44 PM

चंद्रोदय: 2:51 PM

चंद्रास्त: 2:53 AM (2 नवंबर)

सूर्य राशि: तुला

चंद्र राशि: कुंभ

आज के शुभ मुहूर्त

अभिजीत मुहूर्त: 11:48 AM – 12:32 PM

अमृत काल: 11:17 AM – 12:51 PM

ब्रह्म मुहूर्त: 5:00 AM – 5:48 AM

प्रदोष काल: 6:31 PM – 7:41 PM

अशुभ काल

राहुकाल: 9:23 AM – 10:46 AM

यमगंड: 1:33 PM – 2:57 PM

कुलिक काल: 6:36 AM – 7:59 AM

दुर्मुहूर्त: 8:05 AM – 8:49 AM

वर्ज्य काल: 12:23 AM – 1:54 AM (2 नवंबर

आज का पर्व एवं विशेष

आज प्रबोधिनी एकादशी का शुभ पर्व मनाया जा रहा है। यह एकादशी व्रत भगवान विष्णु की आराधना का प्रमुख दिन है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार माह की योगनिद्रा से जागते हैं। इसी दिन से तुलसी विवाह की तैयारियां भी आरंभ होती हैं।

आज का राशिफल

मिथुन राशि के लोगों को रुका हुआ पैसा मिल सकता है और तुला राशि वालों को सितारों का साथ मिलेगा।सिंह राशि वालों की प्रॉपर्टी के उलझे मामले सुलझेंगे।मकर राशि वालों को अप्रत्याशित फायदा मिल सकता है। मीन राशि वालों के आज लिए गए फैसले आने वाले दिनों में फायदेमंद रहेंगे। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा।

मेष (Aries)

आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा। कार्यस्थल पर आपको वरिष्ठों से सहयोग मिलेगा। परिवार में प्रेम और सौहार्द का माहौल रहेगा। किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए दिन शुभ है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, परंतु खानपान पर ध्यान दें। आर्थिक रूप से लाभ मिलने की संभावना है।

शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 3  | उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृषभ (Taurus)

आपका मन प्रसन्न रहेगा और कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी का योग बन रहा है। दांपत्य जीवन में तालमेल रहेगा। धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। व्यापारियों के लिए समय लाभकारी है। घर में धार्मिक कार्य संभव है। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा।

शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 7 | उपाय: माता लक्ष्मी को सफेद फूल अर्पित करें।

मिथुन (Gemini)

आज आपको कार्यस्थल पर कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें। यात्रा से लाभ होगा। विद्यार्थियों के लिए समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है, लेकिन प्रयास सफलता दिलाएंगे। प्रेम संबंधों में समझदारी दिखाएं। सेहत में सुधार रहेगा। दूसरों की मदद करने के साथ-साथ अपने बजट का भी ध्यान जरूर रखें। लेन-देन के मामलों में कुछ नुकसान होने की स्थिति बनी हुई है। माता-पिता को आपकी किसी बात से नाराजगी हो सकती है। मेहमानों के आगमन से खर्चा बढ़ेगा। बजट काबू में रखें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 9 | उपाय: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।

कर्क (Cancer)

आज आपको व्यक्तिगत संबंधी कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़ सकता है। कोई भी बड़ा कदम उठाने से पहले किसी शुभचिंतक से सलाह लेना आपको सहायता करेगा। आज घर और परिवार से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभानी पड़ सकती हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार के योग हैं। अपने शब्दों पर नियंत्रण रखें। कामकाज में जल्दबाजी न करें। नौकरीपेशा जातकों को सम्मान मिलेगा। निवेश करने से पहले सोच-समझकर कदम उठाएं।

शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 1 | उपाय: शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।

सिंह (Leo)

आज भाग्य आपका साथ देगा। संतान को लेकर चल रही गतिविधियों के आज बेहतर परिणाम मिलेंगे। जमीन-जायदाद संबंधी कोई मसला अटका हुआ है, तो आज किसी व्यक्ति विशेष की मदद से समाधान मिलने की उचित संभावना है। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। करियर में नई दिशा मिलेगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। किसी यात्रा की संभावना है जो लाभकारी सिद्ध होगी। मित्रों के साथ समय व्यतीत करेंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

शुभ रंग: केसरिया | शुभ अंक: 4 | उपाय: सूर्यदेव को अर्घ्य दें।

कन्या (Virgo)

आज का दिन आपको मिश्रित परिणाम देगा। अपनी गतिविधियों और योजनाओं के बारे में किसी से भी बातचीत न करें। कुछ अड़चनें बनी रहेंगी। तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें। सावधानी बरतें। खर्चों पर नियंत्रण रखें। नौकरी में मेहनत के अनुरूप फल मिलेगा। कोई पुरानी चिंता दूर हो सकती है। घर में वातावरण सकारात्मक रहेगा। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। यात्रा से लाभ होगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

शुभ रंग: बदामी | शुभ अंक: 2 | उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

तुला (Libra)

आज आपके लिए दिन लाभदायक रहेगा। व्यापार में प्रगति के योग हैं। कार्यस्थल पर सहयोगियों से मदद मिलेगी। सामाजिक कार्यों में रुचि रहेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। तनाव मुक्त रहना है, तो चल रही समस्याओं से परेशान होने की बजाए उनका समाधान ढूंढने का प्रयास करें। वित्त संबंधी मामलों में सफलता मिलेगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। छात्रों के लिए समय अनुकूल है। सेहत का ध्यान रखें और नियमित दिनचर्या बनाए रखें।

शुभ रंग: आरेंज | शुभ अंक: 4 | उपाय: मां दुर्गा को लाल फूल अर्पित करें।

वृश्चिक (Scorpio)

आज आपको कुछ नई योजनाओं पर काम करने का अवसर मिलेगा। मन में उत्साह रहेगा। व्यापार में लाभ होगा। विरोधियों से सावधान रहें। आपके कुछ मित्र ही आपको भ्रमित करने का प्रयास करेंगे। सावधानी बरतें। वाद-विवाद से बचें। नौकरी में पदोन्नति संभव है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। संतान की उपलब्धि से मन प्रसन्न रहेगा।

शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 6 | उपाय: हनुमान मंदिर में सरसों का तेल चढ़ाएं।

धनु (Sagittarius)

आज का दिन आत्मनिरीक्षण का रहेगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखें। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी न करें। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। विद्यार्थियों को परिश्रम का फल मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। मन में आध्यात्मिकता का भाव बढ़ेगा।

शुभ रंग: हरा  | शुभ अंक: 8 | उपाय: गुरुवार को गरीबों को भोजन कराएं।

मकर (Capricorn)

आज कार्यों में विलंब संभव है लेकिन धैर्य बनाए रखें। परिजनों का सहयोग मिलेगा। घर में शुभ समाचार आ सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। निर्णय को लेने में बहुत अधिक समय लगाने से कई उचित मौके हाथ से निकल भी सकते हैं। दूसरों की सलाह पर अमल करते समय उसके सभी पहलुओं पर सोच-विचार भी अवश्य कर लें। व्यर्थ की आवाजाही से परहेज रखें। खर्चों पर नियंत्रण रखें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यापार विस्तार के योग हैं। प्रेम संबंधों में सामंजस्य रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 2 | उपाय: शनिदेव को तिल का तेल अर्पित करें।

कुंभ (Aquarius)

आज मेहनत का फल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नई संभावनाएं बनेंगी। घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। निवेश से लाभ होगा। विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ समय बिताएं। स्वास्थ्य में सुधार रहेगा। यात्रा संभव है।

शुभ रंग: क्रीम | शुभ अंक: 9 | उपाय: पीपल के पेड़ की परिक्रमा करें।

मीन (Pisces)

आज आपकी रचनात्मकता बढ़ेगी। किसी पुराने विवाद का समाधान होगा। नए कार्य की शुरुआत को स्थगित रखना ही उचित रहेगा। अपरिचित लोगों के साथ रुपए पैसे का लेनदेन करते समय सावधानी बरतें। मेहनत और लगन से कार्य करें। धैर्य बनाए रखें।कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का सहयोग मिलेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। मानसिक शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 2 | उपाय: विष्णु मंदिर में दीप जलाएं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button