
दामाद ने ससुराल में किया बम ब्लास्ट, ससुर की मौत, सास गंभीर रूप से घायल
कोरिया (छ.ग.): जिले के बैकुंठपुर से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बड़े साल्ही गांव में एक दामाद ने अपने ही ससुर की हत्या कर दी और सास को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी दामाद ने खाट पर सो रहे अपने ससुर को रस्सी से बांध दिया। इसके बाद उसने घर में बम फेंक दिया। धमाके से ससुर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सास गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है।
घटना के तुरंत बाद आरोपी युवक फरार हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है और मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी है।
बैकुंठपुर पुलिस चौकी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से भी सहयोग मांगा गया है।




