लक्ज़री का नया पैमाना : जब करोड़ों का कलेक्शन भी छोटा लगे
देश के युवा शहजादे की करोड़ों की घड़ियों को मात देती दुनिया की सबसे महंगी 456 करोड़ की घड़ी

दुनिया में कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनके शौक़ आम इंसान की कल्पना से परे होते हैं। करोड़ों रुपये की घड़ियाँ उनके लिए समय देखने का जरिया नहीं, बल्कि स्टेटस और कला की मिसाल हैं। यह कहानी ऐसे ही एक युवा वारिस की है, जिसकी कलाई पर सजी घड़ियाँ किसी संग्रहालय की बेशकीमती कलाकृतियों से कम नहीं।
अनंत अंबानी : कारोबारी घराने का युवा वारिस
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी का जन्म 10 अप्रैल 1995 को हुआ। भारत के सबसे चर्चित कारोबारी परिवार का हिस्सा होने के बावजूद अनंत ने अपनी अलग पहचान भी बनाई है। वे रिलायंस समूह की कई परियोजनाओं में सक्रिय हैं और एनर्जी व पेट्रोकेमिकल सेक्टर से लेकर नई पहलों तक में अपनी भूमिका निभा रहे हैं।
स्कूल की पढ़ाई उन्होंने मुंबई और अमेरिका, दोनों जगहों पर की। शिक्षा के साथ उन्होंने खेलों में भी रुचि दिखाई और फिटनेस को लेकर उनका रूपांतरण चर्चा का विषय रहा।
लक्ज़री जीवनशैली और हाई-फैशन के लिए पहचाने जाने वाले अनंत को खासकर हाई-एंड घड़ियों का गहरा शौक है।
यही कारण है कि आज उनका नाम भारत के सबसे बड़े लक्ज़री वॉच कलेक्टर्स में शुमार किया जाता है।
करोड़ों वाली घड़ियाँ, जिनकी हर टिक-टिक में है नायाबियत
अनंत अंबानी के पास मौजूद घड़ियाँ सिर्फ समय देखने का साधन नहीं, बल्कि इंजीनियरिंग और कारीगरी की बेजोड़ मिसाल हैं।
Richard Mille RM 52-04 Skull Blue Sapphire – उनके कलेक्शन का सबसे चर्चित पीस। लगभग ₹22 करोड़ की इस घड़ी में नीले नीलम का अद्भुत काम है और इसे विश्वभर में गिने-चुने कलेक्टर्स ने ही हासिल किया है।
Patek Philippe Grandmaster Chime – जटिल मैकेनिज़्म और अनूठे डायल की वजह से यह भी करोड़ों की श्रेणी में आती है।
Audemars Piguet Royal Oak – अपनी क्लासिक डिजाइन और प्रीमियम फिनिश के कारण यह भी उनके कलेक्शन की शान है।
इसके अलावा अन्य Richard Mille और Patek Philippe के लिमिटेड एडिशन मॉडल्स भी उनकी शान बढ़ाते हैं।
इन सब घड़ियों का कुल अनुमानित मूल्य सैकड़ों करोड़ रुपये में आँका जाता है, जो उनके अनूठे शौक़ को नई ऊँचाई देता है।
लेकिन दुनिया की सबसे महंगी घड़ी इन सब पर भारी!
अनंत अंबानी की सबसे महंगी घड़ी भले ₹22 करोड़ की हो, मगर यह अभी भी दुनिया की सबसे महंगी घड़ी के सामने बहुत पीछे है। उनकी 22 करोड़ की इस लग्जरी घड़ी को घड़ियां बनाने वाली कंपनी रिचर्ड माइल ने बनाया है। आइस क्यूब जैसी दिखने वाली इस घड़ी के सिर्फ तीन पीस बने हैं। हालांकि, दुनिया की सबसे महंगी घड़ियों की बात करें तो यह कहीं नहीं ठहरती है। 2014 में लंदन की ज्वेलरी कंपनी ग्राफ डायमंड्स ने बेसवर्ल्ड में अपनी एक घड़ी पेश की थी। जितने की यह घड़ी हैं, उसमें नोएडा में एक करोड़ रुपये से ज्यादा के 450 फ्लैट खरीदे जा सकते हैं।
नाम: Graff Diamonds Hallucination
कीमत: करीब 55 मिलियन अमेरिकी डॉलर, यानी लगभग ₹456 करोड़।
ख़ासियत: अनगिनत रंग-बिरंगे हीरों और दुर्लभ रत्नों से जड़ी यह घड़ी समय बताने से कहीं बढ़कर चलती-फिरती कलाकृति है। इसमें लगभग 110 कैरेट के दुर्लभ रंगीन हीरे जड़े हैं। 30 डिजाइनरों, जेमोलॉजिस्टों और कारीगरों ने इसे बनाने में चार साल से ज्यादा समय लगाया। प्रत्येक हीरा अलग रंग और आकार का है, जिन्हें जोड़कर यह अनूठी घड़ी तैयार की गई है।
द फेसिनेशन दुनिया की दूसरी सबसे महंगी घड़ी
इसके एक साल बाद ग्राफ डायमंडस ने द फेसिनेशन घड़ी पेश की। यह घड़ी अंगूठी भी बन सकती है। इसमें 152.96 कैरेट के सफेद हीरे और बीच में 38.13 कैरेट का नाशपाती के आकार का हीरा जड़ा है। इसकी कीमत करीब 331 करोड़ रुपये है। यह दुनिया की दूसरी सबसे महंगी घड़ी है।
कीमत का अंतर चौंकाने वाला
Graff Diamonds Hallucination की कीमत अनंत अंबानी की सबसे महंगी घड़ी से लगभग ₹434 करोड़ अधिक है। इतनी बड़ी रकम में नोएडा जैसे शहर में करीब 450 से अधिक लग्ज़री फ्लैट खरीदे जा सकते हैं।
अनंत अंबानी का घड़ी कलेक्शन भारतीय कारोबारी घरानों के विलासिता भरे शौक़ का उदाहरण है, मगर दुनिया की सबसे महंगी घड़ी का रिकॉर्ड आज भी Graff Diamonds Hallucination के पास है। यह तुलना बताती है कि लक्ज़री घड़ियों की दुनिया में कला, दुर्लभता और कारीगरी के चलते कीमतें किस ऊँचाई तक पहुँच सकती हैं।