देश/दुनिया

अरबों की दौलत, पर झुग्गी में झाड़ू–पोछा और गटर की बदबू…

12 सितंबर को खुलेगा राज़, होगा नागिन और नेवले का वार

अरबों की संपत्ति से जुड़ा नाम, मगर हालात ऐसे कि झुग्गियों में झाड़ू–पोछा लगाना पड़े और गटर की बदबू के बीच शूटिंग करनी पड़े। सुनने में यह किसी फिल्मी किस्से जैसा लगता है, लेकिन यह हकीकत है और इन दिनों हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है।

यह अनोखा प्रयोग किया है बॉलीवुड की चर्चित हस्ती दिव्या खोसला ने। अपनी अपकमिंग फिल्म ‘एक चतुर नार’ के प्रमोशन के लिए दिव्या ने न सिर्फ झुग्गियों में रहकर सफाई का काम किया, बल्कि गटर किनारे सीन भी शूट किए। इतना ही नहीं, शूटिंग के दौरान वहां अचानक सांप–नेवले की लड़ाई तक देखने को मिली।

दिव्या ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर क्रीम कलर के सूट में अपनी तस्वीरें शेयर कीं और लिखा— “फिल्म ‘एक चतुर नार’ देखने को हो जाओ तैयार, 12 सितंबर को होगा नागिन और नेवले का वार।” उनके इस कैप्शन ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी।

फिल्म की कहानी

‘एक चतुर नार’ छोटे शहर की एक चालाक और महत्वाकांक्षी लड़की की कहानी है। उसके हाथ एक बड़े शख्स का प्राइवेट वीडियो लग जाता है और वह इसे तरक्की की सीढ़ी बना लेती है। फिल्म का निर्देशन उमेश शुक्ला ने और लेखन हिमांशु त्रिपाठी ने किया है।

12 सितंबर को रिलीज

इस ब्लैक कॉमेडी थ्रिलर में दिव्या खोसला के साथ नील नितिन मुकेश मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 12 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

पिछली फिल्म की याद

दिव्या को पिछली बार ‘सावी’ फिल्म में देखा गया था। इसमें उनके साथ हर्षवर्धन राणे मुख्य किरदार में थे और अनिल कपूर ने गेस्ट अपीयरेंस किया था।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button