
18 अक्टूबर को बांग्लादेश बॉर्डर पर की जाएगी डिपोर्टेशन कार्रवाई, पुलिस ने शुरू की कानूनी प्रक्रिया
रुद्रपुर। उधम सिंह नगर पुलिस ने अवैध रूप से भारत में रह रही एक बांग्लादेशी महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि महिला फर्जी दस्तावेजों के आधार पर वर्षों से भारत में रह रही थी। फिलहाल उसके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और 18 अक्टूबर को उसे बांग्लादेश बॉर्डर पर डिपोर्ट किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, बांग्लादेश की रहने वाली रजिया बेगम, पुत्री अब्दुल माजिद मियां, वर्ष 2019 में फेसबुक के माध्यम से गदरपुर निवासी नाजिम कुरैशी के संपर्क में आई। दोनों के बीच प्रेम संबंध बने और विवाह हुआ। रजिया वैध वीजा पर भारत आई थी, लेकिन वीजा समाप्त होने के बाद भी देश में रहना जारी रखा।
महिला 2022 से अगस्त 2025 तक हरियाणा में और हाल में गदरपुर में रह रही थी। खुफिया एजेंसियों को जानकारी मिलने पर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। पुलिस अब उसके दस्तावेजों की जांच और देश से निष्कासन (Deportation) की औपचारिकताएं पूरी कर रही है।




