Breaking Newsउत्तराखंड
Trending

नैनीताल में पर्यटकों की गाड़ी गहरी खाई में गिरी, पांच घायल

खुर्पाताल के पास हादसा,  घायल उत्तर प्रदेश और राजस्थान के निवासी

एसडीआरएफ और दमकल टीम ने रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया

नैनीताल। खुर्पाताल क्षेत्र में शनिवार सुबह पर्यटकों की थार गाड़ी अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे के रेस्क्यू अभियान के बाद सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार, गोरखपुर निवासी 25 वर्षीय शिवेंद्र श्रीवास्तव गाड़ी चला रहे थे। उनके साथ उनकी 22 वर्षीय बहन निधि श्रीवास्तव, राजस्थान निवासी 20 वर्षीय लिवांशु, जयपुर निवासी 21 वर्षीय ऐश्वर्या और कानपुर निवासी 21 वर्षीय पिंकी गुप्ता सवार थे। खुर्पाताल से कुछ ऊपर वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और पहले पहाड़ी की दीवार से टकराने के बाद दूसरी ओर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

सूचना मिलते ही मल्लीताल कोतवाली पुलिस, एसडीआरएफ और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू कर पांचों घायलों को बाहर निकालकर बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद शिवेंद्र और पिंकी की हालत गंभीर होने पर उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया, जबकि तीन अन्य घायलों का उपचार जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button