Breaking News
Trending

जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे

17 सितंबर का पंचांग और राशिफल

17 सितम्बर 2025 : पंचांग व राशिफल

आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। इस तिथि परस सूर्य देव कन्या राशि में रहेंगे और चंद्रमा कर्क राशि में मौजूद होंगे। कर्क राशि के स्वामी चंद्रदेव होते हैं। बता दें कि आज बुधवार का दिन है। इस दिन सूर्य देव कन्या राशि में रहेंगे। वहीं चंद्रमा कर्क राशि में रहेंगे। आपको बता दें, आज बुधवार के दिन अभिजीत मुहूर्त नहीं है। इस दिन राहुकाल 12:15 पी एम से 01:47 पी एम तक रहेगा। आज एकादशी श्राद्ध किया जाएगा और इन्दिरा एकादशी के साथ विश्वकर्मा पूजन भी किया जाएगा। साथ ही वार के हिसाब से आप बुधवार का व्रत रख सकते हैं, जो भगवान गणेश को समर्पित होता है।

सूर्योदय : 06:07 प्रातः

सूर्यास्त :  06:24 सायं

चंद्रमा : कर्क राशि में

तिथि : एकादशी – 11:39 सायं तक, द्वादशी

नक्षत्र  : पुनर्वसु – 06:26 एएम तक, पुष्य

पक्ष : कृष्ण पक्ष आश्विन

योगपरिघ – 10:55 पीएम तक, शिव

वार : बुधवार

राहुकाल : 12:15 अपराह्न से 01:47 अपराह्न

शक संवत : 1947 विश्वावसु

विक्रम संवत : 2082 कालयुक्त

आज का राशिफल

♈ मेष (Aries)

बुधादित्य योग आपके लिए शुभ है। नए घर या वाहन की खरीदारी का योग बनेगा। परिवार में कलह समाप्त होगी और विवाह प्रस्ताव पर सहमति से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। सामाजिक आयोजनों में भाग लेंगे और किसी बड़े नेता से मुलाकात का अवसर मिलेगा। पुराने साथी की वापसी से मन प्रसन्न होगा।

वृषभ (Taurus)

साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। रोजगार की समस्या दूर होगी और स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। मन किसी बात को लेकर व्याकुल रह सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं और कानूनी मामलों में लापरवाही न करें।

मिथुन (Gemini)

आर्थिक दृष्टि से लाभकारी दिन है। पुराने निवेश से फायदा मिलेगा। यात्रा में महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लगेगी। नए शत्रु परेशान करने की कोशिश करेंगे लेकिन आपकी समझदारी से धन आगमन के रास्ते खुलेंगे।

कर्क (Cancer)

सुख-साधनों में वृद्धि होगी। संतान की पढ़ाई से जुड़ी उलझन दूर करेंगे। पारिवारिक बिजनेस पर भाइयों से चर्चा होगी। जीवनसाथी से कोई बात न छुपाएं। सामाजिक कार्यों में पहचान बनेगी।

सिंह (Leo)

परिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी लेकिन खर्च अधिक रहेंगे। सिरदर्द या आंखों की समस्या परेशान कर सकती है। प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा। खर्च सोच-समझकर करें।

कन्या (Virgo)

आय बढ़ेगी और नए स्रोत खुलेंगे। स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। काम में नई खोज करेंगे और बाहर यात्रा संभव है। बाहर का भोजन टालें। माता-पिता का आशीर्वाद कार्य सिद्धि दिलाएगा।

तुला (Libra)

व्यापारियों को पार्टनरशिप से लाभ होगा। कोर्ट-कचहरी के मामले आपके पक्ष में रहेंगे। घर में पार्टी या आयोजन होगा। दिखावे के खर्च से बचें।

वृश्चिक (Scorpio)

भाग्य का साथ मिलेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। जीवनसाथी के सहयोग से नया काम शुरू करेंगे। संतान की पढ़ाई सुधरेगी। बॉस की सलाह उपयोगी होगी और रिश्ते मधुर होंगे।

धनु (Sagittarius)

निवेश सोच-समझकर करें। परिवार से निराशाजनक सूचना मिल सकती है। अजनबियों से अपनी बातें साझा न करें। क्रोध से बचें और वाहन सावधानी से चलाएं।

मकर (Capricorn)

नौकरी में बॉस से संबंध सुधरेंगे। प्रमोशन व स्थानांतरण के योग हैं। नया काम शुरू करेंगे। प्रियजन से संबंधों में प्रगति होगी।

कुंभ (Aquarius)

वाणी और व्यवहार पर संयम रखें। जीवनसाथी से विवाद संभव है। संपत्ति के मामलों में भाइयों से चर्चा करें। कई कार्य एक साथ आने से व्यस्तता रहेगी। राजनीति में सतर्क रहें।

मीन (Pisces)

संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। विद्यार्थी को सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। व्यापार में नई योजनाएं लाभकारी होंगी। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता संभव है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button