
देहरादून: कोतवाली पटेलनगर क्षेत्र में पुलिस, एलआईयू और एसओजी की संयुक्त टीम ने पूजा विहार और चंद्रबनी क्षेत्र से दो बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया। दोनों महिलाओं के खिलाफ बांग्लादेश डिपोर्ट कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि संदिग्ध महिलाओं से पूछताछ और तलाशी लेने पर उनके बांग्लादेशी नागरिक होने की पुष्टि हुई। महिलाओं ने स्वीकार किया कि उन्होंने पश्चिमी बंगाल बॉर्डर पार कर अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया। गिरफ्तार महिलाओं के पास उनके बांग्लादेशी पहचान पत्र और परिवार रजिस्टर बरामद हुए। इसके आधार पर उन्हें डिपोर्ट करने की वैधानिक प्रक्रिया शुरू की गई है।
गिरफ्तार महिलाएं
- यासमीन, पुत्री मोहम्मद तोहिद मियां, मकानधारक शहीद मिया कालोनी, ग्राम ध्गली, पोस्ट सिलहट सदर, सिलहट नगर निगम, बांग्लादेश।
- राशिदा बेगम, पुत्री मोहम्मद उल्ला, ग्राम रामों, थाना व जिला चटग्राम, बांग्लादेश।
पुलिस ने बताया कि इससे पहले ऑपरेशन कालनेमि के तहत पांच बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर डिपोर्ट किया जा चुका है, जबकि सात अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया था।
पुलिस ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि अवैध घुसपैठ रोकी जा सके।



