उत्तराखंड
प्रेम नगर सहित कई क्षेत्रों में आज गुल रहेगी बत्ती
11 केवी फ़ीडरों पर होना है मरम्मत का काम

सुबह 10 से लेकर शाम पांच तक आंशिक रूप से या पूर्णतया बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति
देहरादून। प्रेम नगर और आसपास के कई क्षेत्रों में 29 अगस्त को पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार ने जानकारी दी कि मोहनपुर से पोषित 11 केवी फीडर पर मरम्मत कार्य किया जाना प्रस्तावित है। इसी कारण प्रभावित क्षेत्रों में आपूर्ति आंशिक अथवा पूर्ण रूप से बाधित रहेगी।
उन्होंने बताया कि सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मोहनपुर संस्थान, प्रेम नगर, श्यामपुर, अम्बीवाला, झाझरा और पौंधा क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि आवश्यक कार्य पहले से निपटा लें और इस दौरान सहयोग बनाए रखें।




