धर्म
Trending

खाटूश्याम से कन्हैया तक, वैष्णवी ने बहाई भक्ति-रस की गंगा “

प्रेम नगर में सनातन धर्म मंदिर में भव्य भजन संध्या

देहरादून, प्रेम नगर:  श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर गुरुवार  रात प्रेम नगर स्थित सनातन धर्म मंदिर में भव्य भजन संध्या का आयोजन हुआ। सूरतगढ़ (राजस्थान) से आईं सुप्रसिद्ध भजन गायिका सुश्री वैष्णवी जानवेजा ने खाटूश्याम और श्रीकृष्ण के एक से बढ़कर एक मधुर भजनों की प्रस्तुति दी।

“श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम”,  मैने मोहन को बुलाया है वो आता होगा, “मेरे श्याम तेरे बिना मन न लागे” और “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की”  श्याम पै गया पंजाबियों दे पल्ले जैसे भजनों ने वातावरण को भक्ति और आनंद से भर दिया। उनकी सुमधुर आवाज़ और भावपूर्ण गायन ने श्रद्धालुओं को देर रात तक भावविभोर रखा।

कार्यक्रम की शुरुआत रात्रि 8 बजे हुई और यह प्रभु इच्छा तक चलता रहा। मंच की सजावट बेहद खूबसूरत थी—मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे पुष्पों, रोशनी और झालरों से सुसज्जित किया गया था।

इस आयोजन में वैष्णवी जनविजा के साथ उनकी साउंड टीम ने भी बेहतरीन प्रस्तुति दी, जिसकी वजह से हर सुर और ताल ने श्रोताओं के दिल को छू लिया। प्रेम नगर के श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर भक्ति-रस का आनंद लिया और “जय श्रीकृष्ण”, “श्याम प्यारे की जय” के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। कार्यक्रम में सुभाष माकिन ,जगमोहन मल्होत्रा पुलकित मैनी, भूषण भाटिया, सुरेंद्र चावला, संगीता भाटिया,  कांता चावला, अनीता मैनी, दिनेश खंडूजा, सरिता ठाकुर, अनीता मल्होत्रा, अंजलि मल्होत्रा, कामिनी  खंडूजा, चेतना मनुजा, गुलशन माकिन, अनीता शेखावत,  जतिन तलवार,  अर्जुन कोहली,  रविन्द्र माकिन, नरेंद्र खत्री, पंडित माधव उपाध्याय,  पंडित राजू उपाध्याय के साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। भजन संध्या के उपरांत भगवान श्री कृष्ण की आरती और प्रसाद वितरण किया गया।

आज, शाम 4 बजे मंदिर प्रांगण भव्य शोभा यात्रा निकलेगी, जो पूरे प्रेमनगर का भ्रमण कर सनातन धर्म मंदिर में आकर समाप्त होगी। साथ ही प्रेम नगर चौक पर रासलीला का भी आयोजन होगा।

 

Related Articles

Back to top button