उत्तराखंड
Trending

रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में महिलाओं को मिलेगी निशुल्क यात्रा सुविधा

देहरादून

रक्षाबंधन के अवसर पर 9 अगस्त को उत्तराखंड रोडवेज की बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा का तोहफा मिलेगा। उत्तराखंड परिवहन निगम ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

निगम के महाप्रबंधक (संचालन) पवन मेहरा के अनुसार, पिछले वर्ष की तरह इस बार भी प्रदेश सरकार ने यह निर्णय लिया है। योजना के तहत 9 अगस्त को सभी श्रेणी की रोडवेज बसों में महिलाओं की यात्रा पूरी तरह निशुल्क होगी।

इस सुविधा पर आने वाला खर्च शासन द्वारा वहन किया जाएगा। यात्रा के दौरान परिचालकों को ई-टिकट मशीन या लॉग बुक में यात्रा का विवरण दर्ज करते हुए किराए की जगह शून्य अंकित करना होगा। इसकी रिपोर्ट संबंधित मंडलीय प्रबंधक (संचालन) कार्यालय को भेजी जाएगी।

सरकार का यह कदम रक्षाबंधन पर बहनों को निःशुल्क और सुरक्षित यात्रा की सौगात देने के उद्देश्य से उठाया गया है।

Related Articles

Back to top button