अपराधउत्तराखंड
Trending

मज़ाक में मोटी कहना पड़ गया भारी, भाभी ने घोंपा ननद को चाकू

हल्द्वानी में भाभी-ननद विवाद ने लिया खूनी मोड़, घायल महिला अस्पताल में भर्ती

हल्द्वानी। गोरा पड़ाव क्षेत्र रविवार  को अचानक सनसनीखेज वारदात का गवाह बन गया, जब एक मामूली कहासुनी ने खून-खराबे का रूप ले लिया। पड़ोसियों के सामने हुए झगड़े में भाभी ने गुस्से में आकर कपड़े में छुपाकर लाए चाकू से ननद के पेट में वार कर दिया। चीख-पुकार के बीच घायल महिला को गंभीर हालत में सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया।

जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला दीपा बिष्ट और उसकी ननद पुष्पा खनी के बीच पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। शुक्रवार को मजाक-मजाक में ‘मोटी’ कहने पर दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि मामला जानलेवा हमले तक पहुँच गया।

घटना की भनक लगते ही मोहल्ले में हड़कंप मच गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपा को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस खौफनाक वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया है। लोग अब भी यकीन नहीं कर पा रहे कि ननद-भाभी के बीच की एक छोटी तकरार खूनी अंजाम तक पहुँच जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button