उत्तराखंड
Trending

दूसरे चरण का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, अब निगाहें 31 जुलाई की मतगणना पर

उत्तराखंड में पंचायत चुनाव

देहरादून, 28 जुलाई | उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का दूसरा चरण सोमवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। राज्य के विभिन्न जिलों में भारी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। कई स्थानों पर सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

कुछ मतदान केंद्रों पर तकनीकी कारणों या स्थानीय व्यवस्थागत समस्याओं के चलते मतदान प्रक्रिया देर शाम तक चली, लेकिन कुल मिलाकर चुनाव शांतिपूर्ण रहा। निर्वाचन आयोग और जिला प्रशासन की ओर से लगातार निगरानी रखी गई, जिससे किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

अब सभी की निगाहें 31 जुलाई को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं, जहां यह तय होगा कि ग्राम पंचायतों से लेकर जिला पंचायत तक किसके सिर पर जीत का सेहरा बंधेगा। मतगणना को लेकर सभी जिलों में प्रशासनिक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के साथ मतगणना केंद्रों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी।

पंचायती लोकतंत्र के इस महापर्व में राज्यभर के लाखों मतदाताओं ने अपने प्रतिनिधियों के चयन के लिए मतदान किया, जिससे गांवों में विकास की नई दिशा तय होने की उम्मीदें बंधी हैं।

Related Articles

Back to top button