Breaking Newsअपराधउत्तराखंड
Trending

नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करवाने की आरोपी पूर्व भाजपा नेत्री तीन दिन की पुलिस रिमांड पर

मथुरा और आगरा में ठहराव के रिकॉर्ड, मोबाइल लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज जुटाएगी पुलिस

देहरादून/हरिद्वार, 29 जुलाई:  हरिद्वार में नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करवाने के सनसनीखेज मामले में गिरफ्तार भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व पदाधिकारी और उसके प्रेमी सुमित पटवाल को अदालत ने तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अब दोनों को जेल से कस्टडी में लेकर मथुरा और आगरा समेत कई शहरों में उनके ठहराव से जुड़े साक्ष्य जुटाने में लगी है।

मामला जून के पहले सप्ताह में सामने आया था, जब पीड़िता के पिता ने रानीपुर कोतवाली में शिकायत दी। उन्होंने बताया कि 13 वर्षीय बेटी कुछ समय से उनके साथ रह रही थी और व्यवहार में अचानक बदलाव आने पर पूछताछ की गई। तब बच्ची ने बताया कि उसकी मां ने उसे घुमाने के बहाने मथुरा, वृंदावन और आगरा ले जाकर अपने प्रेमी और अन्य व्यक्तियों से उसका यौन शोषण करवाया।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी महिला का अपने पति से लंबे समय से विवाद चल रहा था और वे अलग रह रहे थे। इसी दौरान महिला का सुमित पटवाल नामक युवक से प्रेम संबंध बना। बच्ची के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और शुरुआती डिजिटल सबूतों से आरोप की पुष्टि के बाद पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को हरिद्वार के एक होटल से गिरफ्तार किया था। सुमित के एक दोस्त को भी हिरासत में लिया गया है।

अब पुलिस रिमांड के दौरान होटल बुकिंग, मोबाइल लोकेशन, सीसीटीवी फुटेज जैसे तकनीकी साक्ष्य जुटा रही है ताकि मामले की चार्जशीट को अदालत में मजबूती से पेश किया जा सके।

Related Articles

Back to top button