वृषभ और कर्क राशि वालों का दिन रहेगा शानदार, मिथुन को जूझना होगा चुनौतियों से
सोमवार, 2 फरवरी 2026 का पंचांग और राशिफल
विक्रम संवत्: 2082
संवत्सर नाम: सिद्धार्थ
शक संवत्: 1947
हिजरी सन्: 1447
मुहम्मदी मास: 13 सावान
अयन: उत्तरायण
ऋतु: शिशिर ऋतु
मास: फाल्गुन (प्रारम्भ)
पक्ष: कृष्ण (प्रारम्भ)
तिथि: प्रतिपदा तिथि रात्रि 1:53 बजे तक रहेगी, इसके बाद द्वितीया तिथि प्रारम्भ होगी।
नक्षत्र: अश्लेषा नक्षत्र रात्रि 10:48 बजे तक रहेगा, तत्पश्चात मघा नक्षत्र होगा।
राहु काल (मध्यमान से): दिन 7:30 बजे से 9:00 बजे तक।
आज का चौघड़िया:
अमृत का चौघड़िया सूर्योदय से सुबह 8:37 बजे तक रहेगा। शुभ का चौघड़िया 9:58 से 11:19 बजे तक रहेगा। चर का चौघड़िया 2:02 से 3:23 बजे तक रहेगा, जबकि लाभ और अमृत के चौघड़िये 3:23 बजे से सूर्यास्त तक रहेंगे। इन समयों में शुभ कार्यों की शुरुआत की जा सकती है।
दिशा शूल: आज पूर्व दिशा में दिशा शूल रहेगा, इसलिए पूर्व दिशा की यात्रा से बचना शुभ माना गया है।
आज जन्म लेने वाले बच्चे:
रात्रि 10:48 बजे तक जन्म लेने वाले बच्चों की राशि कर्क होगी, इसके बाद सिंह राशि होगी। रात्रि 10:48 बजे तक जन्म लेने वालों का अश्लेषा नक्षत्र, तत्पश्चात मघा नक्षत्र होगा। आज जन्मे बच्चों का रजत पाद रहेगा। बच्चों के प्रथम नामाक्षर: डू, डे, डो, म, मी रखे जा सकते हैं।
आज का राशिफल – 2 फरवरी 2026
2 फरवरी का दिन सभी 12 राशियों के लिए नए संकेत और नए अवसर लेकर आया है। ग्रहों और नक्षत्रों की चाल करियर, धन, प्रेम और स्वास्थ्य पर खास असर डाल सकती है। कुछ राशियों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा तो कुछ को धैर्य और समझदारी से फैसले लेने की जरूरत होगी। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां या नए प्रस्ताव मिल सकते हैं, वहीं व्यापारियों के लिए मुनाफे और निवेश से जुड़े संकेत बन रहे हैं।
मेष (Aries):
मेष राशि वालों को आज हिम्मत, जोश और उत्साह के साथ काम करेंगे। आज के दिन करियर-कारोबार में अच्छा करने का अवसर मिलेगा जिससे आपको खुशी मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के लिए एक साथ कई प्रस्ताव आ सकते हैं। आपको कार्यों में मुश्किल हालातों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप बहुत ही आसानी के साथ इनमें से निकलने में कामयाब होंगे।
वृषभ (Taurus):
वृषभ राशि वालों के सितारे आज बुलंदियों पर रहेंगे और किस्मत का अच्छा साथ मिलेगा। आज के दिन आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। दिन भर कामकाज को लेकर भागदौड़ बनी रहेगी। आज आप धन प्राप्ति के अवसरों में लगातार कोशिश में लगे रहेंगे, जिसमें आपको कामयाबी मिलेगी। लेकिन आपको अपनी सेहत का ध्यान देना होगा।
मिथुन (Gemini):
मिथुन राशि वालों के लिए करियर और आर्थिक मामलों में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आसानी से कामों में सफलता नहीं मिलेगी और आपके अधूरे काम पूरे नहीं होंगे। लेकिन वहीं दूसरी तरफ किसी मामले में आपको बड़े अवसर की प्राप्ति हो सकती है। आपके मान-सम्मान में वृद्धि देखने को मिलेगी। धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा और पुराने उधार आज के दिन वापस मिल सकते हैं।
कर्क (Cancer):
कर्क राशि वालों के लिए दिन शानदार रहने वाला होगा। आय में अचानक से वृद्धि हो सकती है जिससे पुराने कर्जे वापस मिल सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे जिसमें आपको चुनाव करना होगा। आज आप दूसरे की मदद करने में भी आगे आएंगे जिससे मन में सकारात्मकता का अनुभव मिलेगा। पैसों के मामले में अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी और पारिवारिक जीवन में संतुलन बना रहेगा।
सिंह (Leo):
सिंह राशि वालों के लिए स्थितियां पहले के मुकाबले आज बेहतर रहेंगी। आपको कड़ी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। आज के दिन घर और बाहर की जिम्मेदारियों को निभाने में बेहतर साबित होंगे और मान-सम्मान मिलेगा। धन के मामले में सतर्कता बरतनी होगी, नहीं तो गलत जगह पर निवेश हो सकता है।
कन्या (Virgo):
कन्या राशि वालों के लिए दिन मिलाजुला रहने वाला होगा। सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा और बड़े लक्ष्यों को हासिल करने के अवसर मिलेंगे। रिश्तेदारी में रिश्ते पहले से बेहतर होंगे। जोखिम भरे कामों से बचें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। कारोबार के मामलों में ठोस नतीजों तक पहुंचने में दिक्कतें आएंगी। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा, लेकिन सेहत में गिरावट हो सकती है।
तुला (Libra):
तुला राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा और अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती हैं। पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा और काम में जोश बना रहेगा। युवाओं को करियर से संबंधित अच्छी खबर मिल सकती है, जैसे प्रमोशन या नई नौकरी के अवसर। लेकिन गलत रास्ते के चुनाव से बचें और नकारात्मक गतिविधियों से दूरी बनाए रखें। व्यवसाय में कुछ परेशानियां आ सकती हैं, जबकि प्रेम संबंधों में नजदीकियां बनी रहेंगी।
वृश्चिक (Scorpio):
वृश्चिक राशि वालों को आज खुद को साबित करना होगा। कुछ योजनाओं में सफलता मिलेगी तो कुछ में निराशा हाथ लग सकती है। भाग्य का साथ मिलेगा और कठिन काम आसानी से पूरे होते नजर आएंगे। नौकरीपेशा लोगों को आज महत्वपूर्ण फैसले खुद लेने होंगे। पारिवारिक मामले सुलझेंगे जिससे राहत मिलेगी और मन सकारात्मक रहेगा।
धनु (Sagittarius):
धनु राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन ठीक-ठाक बीतेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है और अच्छी डील संभव है। पुराने वाद-विवाद सुलझाने का मौका मिलेगा। काम का अधिक बोझ लेने से बचें, नहीं तो मानसिक तनाव हो सकता है। दोस्तों की मदद से अटका काम पूरा होगा और जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा।
मकर (Capricorn):
मकर राशि वालों के लिए ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति बेहतर रहेगी और भाग्य का साथ मिलेगा। नई जिम्मेदारियां निभाने का अवसर मिलेगा और बड़े लक्ष्यों में सफलता मिलेगी। निवेश के मामलों में नुकसान हो सकता है, इसलिए सतर्क रहें। घर-परिवार में तालमेल बनाकर चलना होगा। लव लाइफ में साथी का सहयोग मिलेगा और सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन खान-पान पर ध्यान दें।
कुंभ (Aquarius):
कुंभ राशि वालों के लिए कुछ नया करने का अवसर मिलेगा और शाम तक कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नई योजना पर पार्टनरशिप बन सकती है। बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। मेहनत का फल मिलेगा और भौतिक सुख-सुविधाओं का आनंद लेंगे। धन के लेन-देन में विशेष सतर्कता बरतें।
मीन (Pisces):
मीन राशि वालों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें और नया काम शुरू करने से पहले सभी पहलुओं पर विचार करें। महत्वपूर्ण मामलों को शांति से निपटाना बेहतर रहेगा। सतर्क रहें, नहीं तो कोई धोखा दे सकता है। प्रेम संबंधों में कुछ गलतफहमियां हो सकती हैं।


