धर्म
Trending

आर्थिक लाभ, नए अवसर और शुभ समाचार का दिन

आज का राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का हाल

13 अगस्त, 2025 का पंचांग

सूर्योदय : 05:49 प्रात:

सूर्यास्त :  07:02 सायं

चंद्रमा :  मीन राशि

तिथि :  चतुर्थी – 06:35 ए एम तक, फिर पंचमी

नक्षत्र :  उत्तर भाद्रपद – 10:32 ए एम तक, फिर रेवती

पक्ष :  कृष्ण पक्ष,भाद्रपद

योग :  धृति – 04:05 पी एम तक, फिर शूल

वार : बुधवार

राहुकाल : 12:26 अपराह्न से 02:05 अपराह्न

शक संवत : 1947 विश्वावसु

विक्रम संवत : 2082 कालयुक्त

आज का राशिफल 

बुधवार, 13 अगस्त को बुधादित्य योग का उत्तम संयोग बन रहा है। इस योग में भगवान गणेश की कृपा मिथुन, कर्क सहित 5 राशियों पर रहने वाली हैं। इन्हें व्यापार में लाभ कमाने के कई अवसर प्राप्त होंगे और आर्थिक मामलों में भी खूब लाभ कमाएंगे। कहीं से अचानक धन प्राप्त हो सकता है और रुके हुए कार्य भी पूरे होंगे। नौकरी करने वालों की आय में वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होती जाएगी। आइए विस्तार से जानें सभी 12 राशियों का राशिफल।

मेष (Aries):

आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा और व्यापार में वृद्धि देखने को मिलेगी। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। अविवाहित जातकों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं और परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी और पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। भाग्यशाली रंग: लाल, अंक: 3, उपाय: हनुमानजी को लाल चोला अर्पित करें।

वृष (Taurus):

रोग, शोक और अवसाद में कमी आएगी। बुद्धिमानी से विरोधियों पर विजय पाएंगे। संकल्पित कार्य पूरे होंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि और उद्योग-धंधे में सफलता मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा और किसी खास व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक साबित होगी। भाग्यशाली रंग: सफेद, अंक: 6, उपाय: देवी मां को सफेद पुष्प अर्पित करें।

मिथुन (Gemini):

नई योजनाएं लागू होंगी। कार्यक्षेत्र में संतोषजनक प्रगति होगी। वाकपटुता और चतुराई से अधूरे काम पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और निर्माण कार्य में तेजी आएगी। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और रिश्तों में मधुरता आएगी। भाग्यशाली रंग: हरा, अंक: 5, उपाय: तुलसी को जल अर्पित करें।

कर्क (Cancer):

आपकी राशि का स्वामी चंद्रमा है। विपरीत परिस्थितियों में सुधार होगा। आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपके जीवनसाथी के साथ रिश्ते भी बेहतर रहेंगे। कुछ पारिवारिक और पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आप किसी अच्छी स्कीम में इन्वेस्टमेंट करने की सोच सकते हैं। आप अपने सहयोगियों से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। आपका कोई विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेगा। संतान को नौकरी के लिए कहीं बाहर जाना पड़ सकता है।आर्थिक समस्याओं का हल मिलेगा। निराशा दूर होगी। नए लोगों से संपर्क बनेगा और महिला मित्र के माध्यम से लाभ संभव है। भाग्यशाली रंग: लाल अंक: 2, उपाय: चावल का दान करें।

सिंह (Leo):

आपकी राशि का स्वामी सूर्य है। आज का दिन आपके लिए कोई निर्णय सोच समझकर लेने के लिए रहेगा। आप जल्दबाजी में कोई गड़बड़ी कर सकते हैं। आप अपने कामों को कल पर टालने से बचें। आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। वाहनों का प्रयोग आप थोड़ा सावधान रहकर करें, इसलिए आप किसी से मांगकर बिल्कुल वाहन न चलाएं। ऑफिस में आपको किसी जूनियर से कम को लेकर मदद लेनी पड़ सकती है। आपने यदि किसी से कुछ कर्जा लिया था, तो उसे भी उतरने की पूरी कोशिश करेंगे।परिश्रम और प्रयास से प्रतिकूल परिस्थितियां अनुकूल बनेंगी। मित्र सहयोगी बनेंगे। मानसिक शांति मिलेगी। सामाजिक विकास होगा और शत्रुओं पर विजय पाएंगे। सम्मान बढ़ेगा और किसी पुरानी योजना को आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा। भाग्यशाली रंग: ग्रे अंक: 1, उपाय: सूर्य को जल चढ़ाएं।

कन्या (Virgo):

शारीरिक रोग और मानसिक कष्ट दूर होंगे। प्रयासों में क्रमशः सफलता मिलेगी। नई आशाएं जागेंगी, धन लाभ के अवसर बढ़ेंगे और परिवार में शुभ आयोजन हो सकता है। व्यावसायिक क्षेत्र में नए संपर्क आपको लाभ पहुंचाएंगे। भाग्यशाली रंग: हरा, अंक: 7, उपाय: हरे कपड़े धारण करें।

तुला (Libra):

कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम और संघर्ष करना पड़ सकता है। कुछ महत्वपूर्ण कार्य आपको उत्साहित करेंगे। प्रभावशाली लोगों से लाभ होगा और सामाजिक-राजनीतिक प्रभाव बढ़ेगा। धैर्य और संयम से सफलता की राह आसान होगी। भाग्यशाली रंग: नीला, अंक: 4, उपाय: माता-पिता का आशीर्वाद लें।

वृश्चिक (Scorpio):

रोज़गार में सफलता मिलेगी। नई व्यापारिक योजनाएं सफल होंगी। आर्थिक लाभ, पद-प्रतिष्ठा और यश में वृद्धि होगी। सरकारी कार्यों में सहयोग मिलेगा। पुराने निवेश से अच्छा लाभ संभव है। भाग्यशाली रंग: लाल, अंक: 9, उपाय: गुड़ का दान करें।

धनु (Sagittarius):

इच्छित उन्नति का मार्ग खुलेगा। पारिवारिक सुख बढ़ेगा और अधूरे कार्य पूरे होंगे। आजीविका से जुड़े प्रयास सफल होंगे। सत्ता या संगठन में आपकी स्थिति मजबूत होगी। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। भाग्यशाली रंग: पीला, अंक: 8, उपाय: पीले वस्त्र धारण करें।

मकर (Capricorn):

रोज़गार में थोड़े परिश्रम से ही सफलता मिलेगी। वाहन सुख मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक होगी। संतान की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा और आकस्मिक धन लाभ संभव है। घर में मांगलिक माहौल बन सकता है। भाग्यशाली रंग: काला, अंक: 5, उपाय: शनि मंदिर में सरसों का तेल चढ़ाएं।

कुंभ (Aquarius):

बेरोजगारों को नौकरी के अवसर मिलेंगे। सरकारी सेवा से जुड़े लोगों का स्थानांतरण हो सकता है। आर्थिक रूप से समय अनुकूल रहेगा और विरोधियों पर विजय पाएंगे। मित्रों का सहयोग कार्य सिद्ध करेगा। भाग्यशाली रंग: नीला, अंक: 7, उपाय: गरीबों को भोजन कराएं।

मीन (Pisces)

घरेलू जरूरतों पर अधिक खर्च हो सकता है। मानसिक चिंता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में नए विरोधियों से कठिनाइयां आ सकती हैं। संयम बनाए रखना जरूरी होगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें और अनावश्यक विवादों से बचें। भाग्यशाली रंग: आसमानी, अंक: 6, उपाय: विष्णु मंदिर में दीपक जलाएं।

Related Articles

Back to top button