उत्तराखंड
Trending

आज घर से निकलें तो देख ले यातायात प्लान नहीं तो होगी परेशानी

शोभायात्रा मार्ग पर कड़ा नियंत्रण

12 बजे से लागू होंगी पाबंदियां

देहरादून। 2 अक्टूबर को राजधानी देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में होने वाले दशहरा पर्व को लेकर जिला प्रशासन और यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक व्यवस्था व डायवर्जन प्लान जारी किया है। यह व्यवस्था दोपहर 12 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक लागू रहेगी।

शोभायात्रा मार्ग और जीरो जोन

दोपहर 2 बजे श्री कालिका मंदिर, मोती बाजार से शोभायात्रा प्रारंभ होगी, जो पलटन बाजार, राजपुर रोड, एस्लेहॉल और कनक चौक से होते हुए शाम 4 बजे परेड ग्राउंड पहुंचेगी। शोभायात्रा और मुख्य कार्यक्रम के दौरान परेड ग्राउंड के चारों ओर का क्षेत्र जीरो जोन घोषित किया गया है, जहां वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

विक्रम और मैजिक रूट में बदलाव

  • रूट नंबर 3 : वाहन तहसील चौक तक ही चलेंगे और वहां से दून चौक व एमकेपी चौक होकर सीएमआई व धर्मपुर की ओर जाएंगे।
  • रूट नंबर 5 और 8 : वाहन रेलवे गेट से ही वापस लौटा दिए जाएंगे।
  • रूट नंबर 2 : पंत रोड स्थित स्टैंड से विक्रम नहीं चलेंगे और सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से ही वापस भेजे जाएंगे।

सिटी बस सेवाओं में परिवर्तन

  • कैंट–राजपुर रोड की ओर जाने वाली बसें ओरिएंट चौक पेट्रोल पंप से संचालित होंगी, कनक चौक नहीं जाएंगी।
  • क्लेमेंटाउन से राजपुर रोड–कुठाल गेट तक जाने वाली बसें अब पंत रोड की जगह दर्शनलाल चौक और घंटाघर होते हुए चलेंगी।
  • रायपुर रोड–मालदेवता–सहस्त्रधारा रूट की बसें चूना भट्टा से संचालित होंगी और सर्वे चौक तक यात्रियों को उतारकर वहीं से लौटेंगी।

पार्किंग व्यवस्था

  • सामान्य पार्किंग स्थल : रेंजर्स ग्राउंड, मंगला देवी इंटर कॉलेज और काबुल हाउस।
  • वीआईपी और अधिकारियों की पार्किंग : परेड ग्राउंड मंच के पीछे, दून क्लब और स्मार्ट सिटी टिन शेड।

वाहन डायवर्जन :

  • राजपुर रोड से आने वाले वाहन → ग्रेट वेल्यू तिराहा–दिलाराम चौक–घंटाघर–दर्शनलाल चौक होते हुए रेंजर्स ग्राउंड।
  • सहस्त्रधारा व रायपुर रोड से आने वाले वाहन → कर्जन रोड होते हुए मंगला देवी और काबुल हाउस पार्किंग।
  • सहारनपुर रोड और चकराता रोड से आने वाले वाहनों के लिए भी अलग रूट निर्धारित।

यदि निर्धारित पार्किंग स्थल भर जाते हैं तो सचिवालय, जनपथ मार्केट, महिला पॉलिटेक्निक और कचहरी क्षेत्र को अस्थायी पार्किंग के रूप में उपयोग किया जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button