रामनगर। उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षाफल सुधार परीक्षा वर्ष 2025 (प्रथम) एवं वर्ष 2024 (तृतीय) का परिणाम शुक्रवार, 3 अक्तूबर को घोषित किया जाएगा।
परिषद के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि परिणाम का औपचारिक ऐलान प्रातः 10:30 बजे परिषद सभागार में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थी घोषित होने के बाद अपना परिणाम परिषद की आधिकारिक वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in पर Board Exam Improvement Exam-Imp Exam 2025 विकल्प के माध्यम से देख सकते हैं।



