उत्तराखंडव्यापार
Trending

ग्रामीण भारत तक पहुंचेगा स्वदेशी 4जी नेटवर्क, बीएसएनएल का मिशन आत्मनिर्भरता

बीएसएनएल की 25वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री मोदी ने किया लोकार्पण, देशभर में डिजिटल क्रांति की नई शुरुआत

देहरादून, 1 अक्टूबर । भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने अपनी 25वीं वर्षगांठ पर देशभर में पूरी तरह स्वदेशी तकनीक पर आधारित 4जी नेटवर्क लॉन्च किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका औपचारिक लोकार्पण किया।

बीएसएनएल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक पी.के. पुरवार ने इस दिन को भारत की आत्मनिर्भरता की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि स्वदेशी 4जी नेटवर्क न केवल लाखों उपभोक्ताओं को तेज़ और बेहतर सेवा देगा, बल्कि भारतीय इंजीनियरिंग और वैज्ञानिक क्षमता को भी मजबूती प्रदान करेगा।

पहले चरण में 26,700 गांवों तक सेवा

कंपनी ने पहले चरण में 26,700 गांवों को नेटवर्क से जोड़ने का लक्ष्य रखा है। उत्तराखंड जैसे दुर्गम राज्यों में 1,057 मोबाइल टावर स्थापित किए जा रहे हैं, जिनमें से 589 का कार्य पूरा हो चुका है और शेष जल्द तैयार होंगे।

सौर ऊर्जा से संचालित होगा ग्रीन नेटवर्क

बीएसएनएल का नया नेटवर्क पर्यावरण के अनुकूल भी होगा। इसके कई टावर सौर ऊर्जा से संचालित होंगे, जिससे यह भारत का सबसे बड़ा ग्रीन एनर्जी नेटवर्क बन जाएगा।

ग्राहकों का सम्मान और प्रमोशन रैलियाँ

वर्षगांठ अवसर पर बीएसएनएल ने अपने पुराने और वफादार ग्राहकों को सम्मानित किया। साथ ही देशभर में ब्रांड प्रमोशन रैलियाँ भी आयोजित की गईं।

बीएसएनएल के निदेशक अनिल कुमार जैन ने कहा कि स्वदेशी 4जी नेटवर्क डिजिटल इंडिया अभियान को नई गति देगा और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को सशक्त आधार प्रदान करेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button