उत्तराखंड
Trending

लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के जीवन से विद्यार्थियों ने सीखे सेवा और नेतृत्व के संस्कार

अहिल्याबाई होलकर की पुण्यतिथि पर एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में श्रद्धांजलि सभा

देहरादून। एडिफाई वर्ल्ड स्कूल, देहरादून में शुक्रवार को लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की पुण्यतिथि पर विशेष प्रार्थना एवं श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और विद्यालय स्टाफ ने उनके जीवन, कार्यों और समाज के प्रति समर्पण को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस दौरान विद्यालय के निदेशक एडवोकेट डॉ. पंकज होलकर और प्रधानाचार्य प्रदीप गौर ने विद्यार्थियों को अहिल्याबाई होलकर के व्यक्तित्व और कृतित्व से परिचित कराया। उन्होंने बताया कि अहिल्याबाई ने अपने शासनकाल में न्याय, जनसेवा और सामाजिक कल्याण को प्राथमिकता देते हुए एक आदर्श महिला नेतृत्व की मिसाल कायम की।

विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों को उनके जीवन से सेवा, करुणा, न्याय और जिम्मेदारी जैसे मूल्यों को आत्मसात करने का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर का जीवन आज भी युवा पीढ़ी को समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित करता है।

कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button