Breaking Newsदेशशिक्षा
Trending

21 जून को देशभर में दोबारा आयोजित होगी NEET परीक्षा

मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खबर

पेपर लीक के बाद फिर होगी परीक्षा, NTA ने जारी किया नया शेड्यूल

देशभर में मेडिकल की पढ़ाई का सपना देख रहे लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी National Testing Agency ने NEET (UG) 2026 परीक्षा को लेकर नई तारीख घोषित कर दी है। केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद अब नीट यूजी 2026 की री-एग्जाम परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगी।

गौरतलब है कि 3 मई 2026 को आयोजित हुई परीक्षा पेपर लीक विवाद के बाद रद्द कर दी गई थी। इसके बाद से छात्र नई परीक्षा तिथि का इंतजार कर रहे थे। अब एनटीए की आधिकारिक घोषणा के साथ दोबारा परीक्षा कराने का फैसला सामने आ गया है।

देशभर में एक साथ होगी परीक्षा

एनटीए की ओर से जारी सूचना के अनुसार, परीक्षा पूरे देश में एक साथ आयोजित की जाएगी। परीक्षा रविवार को होने के चलते सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। केंद्र सरकार और संबंधित एजेंसियों को परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी दोबारा न हो।

अफवाहों से बचने की सलाह

एनटीए ने छात्रों और अभिभावकों से सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों और फर्जी सूचनाओं से सतर्क रहने की अपील की है। एजेंसी ने साफ कहा है कि परीक्षा से जुड़ी सही जानकारी केवल आधिकारिक वेबसाइट और अधिकृत चैनलों पर ही उपलब्ध होगी।

छात्रों से कहा गया है कि वे किसी भी अनजान लिंक, वायरल मैसेज या अपुष्ट खबरों पर भरोसा न करें।

हेल्पलाइन नंबर और ईमेल जारी

परीक्षा, एडमिट कार्ड या परीक्षा केंद्र से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए छात्र सीधे एनटीए से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए एजेंसी ने हेल्पलाइन नंबर और ईमेल आईडी जारी किए हैं।

ईमेल: [email protected]

हेल्पलाइन: 011-40759000, 011-69227700

विशेषज्ञों का कहना है कि छात्रों के पास अब तैयारी के लिए लगभग एक महीने का समय है। ऐसे में नए टॉपिक शुरू करने के बजाय रिवीजन, मॉक टेस्ट और टाइम मैनेजमेंट पर ज्यादा ध्यान देना बेहतर रहेगा।एनटीए जल्द ही परीक्षा केंद्रों की सूची और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी छात्रों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर भेजेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button