Breaking Newsउत्तराखंडपर्यावरण
Trending

राजभवन में बसन्तोत्सव 27 से, घर से निकलने से पहले देख लें ट्रैफिक डायवर्जन प्लान

तीन दिन तक चलेगा बसन्तोत्सव, आमजन के लिए निशुल्क प्रदर्शनी

देहरादून स्थित राजभवन में शुक्रवार 27 फरवरी से तीन दिवसीय बसन्तोत्सव का भव्य शुभारंभ हो रहा है। राज्यपाल की पहल पर आयोजित यह उत्सव पुष्प कृषि, स्वस्थ जीवनशैली और सामाजिक समरसता को समर्पित है। प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई है कि शेष दो दिनों तक सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक आमजन के लिए प्रदर्शनी निशुल्क खुली रहेगी।

प्रतियोगिताएं, नवाचार और विशेष आकर्षण

इस वर्ष उत्सव में कुल 15 मुख्य प्रतियोगिताएं और 55 उपश्रेणियां आयोजित की जाएंगी। कुल 165 पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

प्रमुख प्रतियोगिताएं:

  • कट फ्लावर
  • पॉटेड प्लांट
  • हैंगिंग पॉट्स
  • दिव्यांग बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता
  • पहली बार हाइड्रोपोनिक टेक्नोलॉजी प्रतियोगिता
  • इस वर्ष पहली बार रिदमिक योगा का सजीव प्रदर्शन NIEPVD के छात्र-छात्राओं द्वारा किया जाएगा।

टेक्नोलॉजी और रिसर्च का समावेश

Uttarakhand Technical University और ITDA Uttarakhand द्वारा आगंतुकों की संख्या और इमोशनल मैपिंग की जाएगी। इसके लिए विशेष मोबाइल ऐप विकसित किया गया है, जो आयोजन को तकनीकी दृष्टि से भी विशिष्ट बनाता है।

फूड कोर्ट और सांस्कृतिक आयाम

  • फूड कोर्ट में विभिन्न प्रकार के मिलेट्स (श्री अन्न) से बने व्यंजन उपलब्ध रहेंगे।
  • डाक टिकट प्रदर्शनी और आर्ट गैलरी भी आकर्षण का केंद्र होंगी।
  • तीन उत्कृष्ट कृषक और तीन उत्कृष्ट महिला कृषकों को गवर्नर अवार्ड प्रदान किया जाएगा। इसके लिए अलग से चयन समिति गठित की गई है।

बसन्तोत्सव को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी

उत्सव में बड़ी संख्या में आगंतुकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए Dehradun Police ने विशेष यातायात और पार्किंग व्यवस्था लागू की है।

मुख्य रूट प्लान

▶ राजपुर रोड की ओर से आने वाले वाहन

  • दिलाराम चौक से दाहिने न्यू कैंट रोड होते हुए एनेक्सी तिराहा ड्रॉप।
  • पार्किंग: 8th गढ़वाल राइफल ग्राउंड।

▶ रायपुर / ईसी रोड / सुभाष रोड से

  • दिलाराम चौक से बाएं न्यू कैंट रोड – एनेक्सी तिराहा ड्रॉप।
  • पार्किंग: 8th GR ग्राउंड / आरटी ग्राउंड।
  • दुपहिया वाहन: आरटी ग्राउंड।

▶ कैंट रोड / चकराता रोड से

  • बिंदाल / गढ़ी कैंट से वाटिका तिराहा होते हुए महिंद्रा ग्राउंड पार्किंग।
  • शटल सेवा द्वारा एनेक्सी तिराहा तक पहुंचाया जाएगा।

वैकल्पिक रूट

  • ट्रैफिक दबाव की स्थिति में राजपुर रोड से आने वाले वाहनों को सर्वे ऑफ इंडिया गेट के अंदर से न्यू कैंट रोड भेजा जाएगा।
  • मसूरी / कुठालगेट से आने वाले वाहनों को जोहड़ी गांव – गुच्चूपानी – CSD तिराहा मार्ग से महिंद्रा ग्राउंड पार्क कराया जाएगा।

पार्किंग स्थल व क्षमता

स्थल                          दूरी               क्षमता

आरटी यूनिट ग्राउंड      100 मीटर     400 वाहन

8th गढ़वाल राइफल ग्राउंड 900 मीटर  250 वाहन

महिंद्रा ग्राउंड        1.2 किमी        600 वाहन

वैकल्पिक पार्किंग:

  • गोरखा इंटर कॉलेज (बीजापुर गेस्ट हाउस के पास) – 50 कार
  • CSD कैंटीन के पास – 50 कार

शटल सेवा व सख्त निर्देश

  • सभी पार्किंग स्थलों से शटल सेवा उपलब्ध।
  • वरिष्ठ नागरिक, महिलाएं और बच्चों को प्राथमिकता।
  • सड़क किनारे पार्किंग पूर्णतः प्रतिबंधित।
  • क्रेन द्वारा गलत पार्किंग पर कार्रवाई।
  • हॉक मोबाइल लगातार गश्त करेगी।

पुलिस की अपील

  • लिंक मार्गों और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का अधिक उपयोग करें।
  • अनावश्यक हॉर्न न बजाएं।
  • शराब पीकर वाहन न चलाएं।
  • निर्धारित पार्किंग स्थल में ही वाहन खड़ा करें।

सहायता हेतु:

📞 Dial 112 (9411112972)

📞 ट्रैफिक कंट्रोल रूम – 7579278154

प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील की है ताकि बसन्तोत्सव सुरक्षित, सुव्यवस्थित और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button