उत्तराखंडपर्यावरण
Trending

पहाड़ों पर आज से बदलेगा मौसम, हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना

उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों मौसम करवट ले सकता है, शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्र प्रभावित हो सकते हैं, जबकि शेष जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पांच दिसंबर को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की से बहुत हल्की बारिश हो सकती है। 3200 मीटर या उससे अधिक की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

छह दिसंबर को पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। सात और आठ दिसंबर को फिर से उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और ऊँचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। नौ दिसंबर को पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। फिलहाल मौसम विभाग ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है।

हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button