उत्तराखंडशिक्षा
Trending

एबीवीपी का 71वां राष्ट्रीय सम्मेलन 28 से 30 नवंबर तक देहरादून में

अधिवेशन में राष्ट्रीय-सामाजिक मुद्दों पर होगी चर्चा

देहरादून: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) का राष्ट्रीय सम्मेलन इस बार राजधानी देहरादून में आयोजित होने जा रहा है। 28 से 30 नवंबर 2025 तक होने वाले इस तीन-दिवसीय सम्मेलन की तैयारियां परेड ग्राउंड में शुरू हो चुकी हैं। सम्मेलन में राष्ट्रीय, सामाजिक और शैक्षिक मुद्दों पर व्यापक चर्चा की जाएगी।

कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शिरकत करेंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विद्यार्थी इकाई के रूप में कार्यरत एबीवीपी देश का सबसे बड़ा छात्र संगठन माना जाता है। परिषद के अनेक पूर्व विद्यार्थी आज राजनीति सहित कई प्रमुख क्षेत्रों में शीर्ष पदों पर हैं, जिनमें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी के अलावा अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हैं।

यह परिषद का 71वां राष्ट्रीय सम्मेलन है। इसमें नव-निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर रघुराज किशोर तिवारी और पुनः महामंत्री चुने गए प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह सोलंकी सहित अन्य पदाधिकारियों को अगले कार्यकाल के लिए शपथ दिलाई जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button