उत्तराखंड
Trending

आंगन में धूप सेंक रही महिला को बुलेरो ने कुचला, मौके पर मौत

उत्तरकाशी में हुआ हादसा, तेज रफ्तार बुलेरो घर की दीवार तोड़ते हुए आंगन में घुसी

उत्तरकाशी : शुक्रवार सुबह उत्तरकाशी के लंबगांव राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। मानपुर निवासी रेखा मेहर (42 वर्ष) पत्नी कीर्ति मेहर अपने घर के आंगन में धूप सेंक रही थीं, तभी उत्तरकाशी से चौरंगी की ओर जा रही एक बुलेरो कार अचानक अनियंत्रित होकर घर की बाउंड्री वॉल तोड़ते हुए आंगन में घुस गई।

हादसा शुक्रवार सुबह मानपुर क्षेत्र में हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में महिला को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन चालक को हिरासत में लेकर थाने ले आई। परिजनों की तहरीर पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button