देशधर्म
Trending

आज सिंह और मकर को मिलेगा भाग्य का साथ, वृषभ और मिथुन को आएंगी कठिनाइयां

कार्तिक पूर्णिमा है आज

5 नवंबर 2025 का पंचांग और राशिफल 

आज 5 नवंबर 2025 से कार्तिक मास का 30वां दिन है। बुधवार का दिन है। इस दिन सूर्य देव तुला राशि में रहेंगे। वहीं चंद्रमा मेष राशि में रहेंगे। आपको बता दें, आज के दिन अभिजीत मुहूर्त नहीं है। इस दिन राहुकाल 12:04 पी एम से 01:27 पी एम तक रहेगा। आज देव दीवाली, गुरु नानक जयन्ती, पुष्कर स्नान, कार्तिक पूर्णिमा व्रत और कार्तिक पूर्णिमा है।

विक्रम संवत: 2081

मास: कार्तिक

पक्ष: शुक्ल पक्ष पूर्णिमा

दिन: बुधवार

तिथि: पूर्णिमा

योग: सिद्धि

नक्षत्र: अश्विनी

करण: विष्टि

चंद्र राशि: मेष

सूर्य राशि: तुला

सूर्योदय: सुबह 06:46 बजे

सूर्यास्त: शाम 05:59 बजे

आज का राशिफल 

आज बुधवार के दिन मेष राशि वालों को सकारात्मक बदलाव का अनुभव हो सकता है। वृषभ राशि वालों को भावनात्मक उलझन और निर्णय लेने में कठिनाई का अनुभव होगा। मिथुन राशि वालों को कार्यस्थल पर राजनीति और विश्वासघात का सामना करना पड़ सकता है। कर्क राशि वाले ईमानदारी और धैर्य रखें।

मेष (Aries):

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। परिवार के लोगों से भरपूर सहयोग मिलेगा। बड़ों का प्यार और बच्चों की खुशियाँ आपका दिन खुशनुमा बनाएंगी। नए काम की योजना पर परिवार का पूरा समर्थन मिलेगा। विद्यार्थी गुरुजनों से कुछ नया सीखेंगे। किसी जरूरतमंद की मदद करने से आत्मिक शांति मिलेगी। भाग्यशाली अंक 9, भाग्यशाली रंग लाल है। हनुमान जी को गुड़ और चने का भोग लगाएं।

वृष (Taurus):

आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। मनचाही चीज़ प्राप्त होगी और पुराने अधूरे काम पूरे होंगे। माता-पिता के साथ बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। आपका उत्साह लोगों को प्रभावित करेगा। पड़ोसी आपके अच्छे व्यवहार की तारीफ करेंगे। भाग्यशाली अंक 6, भाग्यशाली रंग गुलाबी है। आज मंदिर में पुष्प अर्पित करें और देवी माँ का स्मरण करें।

मिथुन (Gemini):

आज का दिन शुभ रहेगा। आप सेवा कार्य में शामिल होकर पुण्य कमाएंगे। दिन व्यस्त रहेगा लेकिन शाम को सुकून के पल मिलेंगे। पुराना उधार चुकता करने से राहत महसूस होगी। बिजनेस से जुड़ी महिलाएं लाभ में रहेंगी और समाज में सम्मान बढ़ेगा। भाग्यशाली अंक 5, भाग्यशाली रंग हरा है। आज जरूरतमंद को भोजन कराएं।

कर्क (Cancer):

आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। हर काम समय से पूरा होगा। कार्यस्थल पर जूनियर आपकी मेहनत से प्रेरित होंगे। स्टूडेंट्स का ध्यान पढ़ाई में रहेगा। नया बिजनेस शुरू करने से पहले किसी विशेषज्ञ की राय अवश्य लें। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।भाग्यशाली अंक 2, भाग्यशाली रंग सफेद है। आज दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें।

सिंह (Leo):

आज के दिन घर परिवार में पूजा पाठ में शामिल रहेंगे। दिन उत्तम और उत्साहजनक रहेगा। सामाजिक कार्यों में सफलता मिलेगी। वैचारिक मतभेद दूर होंगे। किसी को अपने मन की बात बताने में परेशानी आ सकते हैं। कारोबार में नए सौदे लाभप्रद रहेंगे। रुके कार्य पूरे होने में अभी समय लग सकता है।

कन्या (Virgo):

आज के दिन वित्तीय योजनाएं आपके लिए लाभदायक रहेंगी। बीती बातों को भुलाकर अपने रिश्तों की नई शुरुआत करें। समय अनुसार अपने स्वभाव में बदलाव लाएँ। अत्यधिक आत्मविश्वास (ओवर कॉन्फिडेंस) और अहंकार (ईगो) आपके लिए नुकसानदायक रहेंगे। फिजूलखर्ची से परहेज करें तथा बजट का ध्यान रखें। आपकी उन्नति से विरोधी को तकलीफ हो सकती है। राजनीति के चलते शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे।

तुला (Libra):

आज के दिन भरोसेमंद मित्रों से सामना होकर रिश्तों में मजबूती आएगी। सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। मन में किसी बात को लेकर दुविधा है, उसी के कारण आप तनाव महसूस कर रहे हैं। वाणी में मधुरता बनाए रखें। उधार दिया पैसा आने में संदेह है। मित्र आपके कार्यों में सहायक होंगे। यात्रा सुखद होगी।

वृश्चिक (Scorpio):

आज के दिन परिवार के साथ बातचीत सुखद रहेगी। कुछ नया सीखने की इच्छा होगी और आपको कार्य क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। कार्यस्थल पर सहकर्मी आपकी सफलता से ईर्ष्या करेंगे। कार्यों में हो रही देरी से चिंतित होंगे। कारोबार में नई तकनीकी का प्रयोग लाभान्वित करेगा। धन आगमन में हो रही रुकावट दूर होगी।

धनु (Sagittarius):

आज के दिन महमान का घर पर आगमन हो सकता है। आपने ऊपर कार्य करने का प्रयास करें। धार्मिक माहौल में समय व्यतीत होगा। धनार्जन के नए स्रोत स्थापित होंगे। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। पारिवारिक मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी। दोस्तों के साथ किसी जरूरी मसले पर चर्चा होगी।

मकर (Capricorn):

आज के दिन मस्तिष्क में नवीन विचार और दोस्तों से संवाद सक्रिय रहेगा। टीम वर्क और ऑनलाइन मीटिंग में प्रभावशाली रहेंगे। रुके कार्य और योजनाओं को क्रियाशील करने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। बीमारी के कारण तनाव पैदा होगा पर घबराएं नहीं। अपने इष्ट पर भरोसा रखें। सब अनुकूल होगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

कुम्भ (Aquarius):

आज के दिन प्राकृतिक स्थानों पर यात्रा की योजना बना सकते हैं जिससे आपको प्रसन्नता मिलेगी। नई योजनाओं में पूंजी निवेश सोच-समझ कर करें। निवेश के लिए समय अनुकूल रहेगा। पुराने विवाद से युक्त जमीन-जायदाद के मसले लंबित होंगे। नए संपर्क आपको ख्याति दिला सकते हैं। कारोबार विस्तार के योग हैं।

मीन (Pisces):

आज के दिन संगीत, कला या लिखने से मन को प्रसन्नता मिलेगी। नया काम शुरू करने से पहले अनुभवियों और बड़ों से मार्गदर्शन की सलाह लें। पूंजी निवेश करने में सतर्क रहें। किसी की बातों में जल्द फंस जाते हैं। खुद को परिपक्व करें। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं और यात्रा के योग भी बनेंगे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button