मिथुन, कर्क, कन्या, धनु और मकर राशि के लिए लाभदायक दिन
20 सितंबर का पंचांग और राशिफल

चतुर्दशी है आज, किया जाएगा अकाल मृत्यु को प्राप्त पितरों के निमित्त श्राद्घ
आज का पंचांग (20 September 2025) आज अश्विन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है, जो चतुर्दशी श्राद्ध के लिए महत्वपूर्ण है। इस दिन अकाल मृत्यु प्राप्त पितरों के लिए श्राद्ध किया जाता है। अगर कोई शुभ कार्य करना चाहते हैं तो राहुकाल का समय जरूर नोट कर लें, इस समय कोई शुभ कार्य न करें। आज राहुकाल 09:11 प्रात: से 10:43 प्रात: तक रहेगा।
आज का पंचांग
सूर्योदय : 06:08 प्रात:
सूर्यास्त : 06:20 सायं
चंद्रमा : सिंह
तिथि : चतुर्दशी – 12:16 ए एम, सितम्बर 21 तक, अमावस्या
नक्षत्र : मघा – 08:05 ए एम तक, पूर्वाफाल्गुनी
पक्ष: कृष्ण पक्ष आश्विन
योग : साध्य – 08:07 पी एम तक, शुभ
वार : शनिवार
राहुकाल : 09:11 प्रात: से 10:43 प्रात:
शक संवत : 1947 विश्वावसु
विक्रम संवत : 2082 कालयुक्त
आज यानी 20 सितंबर दिन शनिवार है और दिन के स्वामी शनि मीन राशि में बैठकर गुरु के साथ केंद्र योग बना रहे हैं। जबकि चंद्रमा का गोचर दिन रात सूर्य की राशि सिंह में शुक्र ग्रह के साथ हो रहा है। सूर्य और बुध आज चंद्रमा से दूसरे भाव में बैठकर बुधादित्य योग बना रहे हैं और चंद्रमा सुनफा योग का निर्माण कर रहे हैं। इसके साथ ही चंद्रमा को शुक्र का साथ मिलने से कला योग भी बना है। जबकि पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के संयोग में साध्य योग भी बन रहा है। इन स्थितियों में आज का दिन शुभ योग के प्रभाव से मिथुन, कर्क, कन्या, धनु और मकर राशि के लिए लाभदायक और शुभ रहेगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल
♈ मेष (Aries) – स्वभाव उत्साही, राशि स्वामी मंगल और शुभ रंग लाल है। आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। जीवनसाथी के लिए भी आप कोई नई बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। यदि परिवार में किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी दूर होंगी। नव विवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। राजनीति में कार्यरत लोग अपने कामों से एक नई पहचान बनाएंगे।
♉ वृषभ (Taurus) – स्वभाव धैर्यवान, राशि स्वामी शुक्र और शुभ रंग हरा है। आज आपको किसी वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा और आपके खर्च बढ़ेंगे, लेकिन आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहने से आपको ज्यादा टेंशन नहीं होगी। आपको भविष्य को लेकर कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट करने की आवश्यकता है। आप अपनी किसी पुरानी गलती से परेशान रहेंगे। बिजली के उपकरणों से दूरी बनाकर रखें। पारिवारिक मामलों को घर में बैठकर ही निपटाना आपके लिए बेहतर रहेगा।
♊ मिथुन (Gemini) – स्वभाव जिज्ञासु, राशि स्वामी बुध और शुभ रंग सफेद है। आज आप अपने पेंडिंग कामों को निपटाने की पूरी कोशिश करेंगे। धर्म के मार्ग पर चलकर आपको परम सुख मिलेगा और आप गरीबों की सेवा के लिए भी आगे आएंगे। आप आलस्य त्याग कर कामों को पूरा करेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई को लेकर लापरवाही करने से बचना होगा, नहीं तो परेशानी आएगी। परिवार में किसी सदस्य की सेहत में गिरावट आ सकती है, जिससे आप परेशान रहेंगे।
♋ कर्क (Cancer) – स्वभाव भावुक, राशि स्वामी चंद्र और शुभ रंग आसमानी है। कारोबार कर रहे लोगों का अटका हुआ काम पूरा होगा, जिससे स्थिति बेहतर बनेगी। धन आगमन के रास्ते खुलेंगे। माता-पिता से पारिवारिक मामलों पर बातचीत होगी। नया घर या मकान खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। आप कोई लोन भी अप्लाई कर सकते हैं। दूसरी नौकरी का ऑफर भी मिल सकता है। दोस्तों से कहासुनी की संभावना है।
♌ सिंह (Leo) – स्वभाव आत्मविश्वासी, राशि स्वामी सूर्य और शुभ रंग ग्रे है। आर्थिक दृष्टिकोण से किए गए प्रयास बेहतर रहेंगे। काम पर फोकस करना होगा। मन में किसी बात को लेकर डर है, तो उसे दूर करें। किसी जरूरी काम को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है। वाणी और व्यवहार पर संयम रखें। परिवार में कहासुनी हो सकती है। लंबे समय से अटकी हुई प्रॉपर्टी डील फाइनल होगी। परिवार से निराशाजनक सूचना भी मिल सकती है।
♍ कन्या (Virgo) – स्वभाव मेहनती, राशि स्वामी बुध और शुभ रंग हरा है। आज का दिन साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। आपकी अच्छी सोच से कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। विदेश से व्यापार कर रहे लोगों को सावधानी बरतनी होगी, विवाद की संभावना है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से राहत मिलेगी। पार्टनरशिप आपके लिए अच्छी रहेगी। लंबे समय से रुका हुआ काम आलस्य छोड़कर पूरा करें।
♎ तुला (Libra) – स्वभाव संतुलित, राशि स्वामी शुक्र और शुभ रंग पीला है। आज आपको अपने खर्चों को योजना बनाकर करना होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नौकर-चाकरों का सुख मिलेगा। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति से संपत्ति में इजाफा होगा। माताजी से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। धन संबंधी रुका काम पूरा होगा। मार्केटिंग से जुड़े लोगों की डील फाइनल होगी।
♏ वृश्चिक (Scorpio) – स्वभाव रहस्यमय, राशि स्वामी मंगल और शुभ रंग गुलाबी है। आज का दिन योजनाबद्ध ढंग से काम करने का है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, लेकिन महत्वपूर्ण कामों में दूसरों पर निर्भर न रहें। अच्छे खान-पान का आनंद लेंगे। पुरानी गलती पर पछतावा हो सकता है। जीवनसाथी से रिश्ते बेहतर रहेंगे। आर्थिक मामलों में लापरवाही से बचें।
♐ धनु (Sagittarius) – स्वभाव दयालु, राशि स्वामी गुरु और शुभ रंग ग्रे है। बिजनेस में भाई-बहनों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। एक साथ कई काम आने से व्यस्तता बढ़ेगी। पारिवारिक मामलों को मिल बैठकर निपटाएं। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को नया पद मिल सकता है। पुराना लेन-देन समस्या बन सकता है। घूमने-फिरने के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।
♑ मकर (Capricorn) – स्वभाव अनुशासित, राशि स्वामी शनि और शुभ रंग लाल है। कार्य कुशलता बेहतर रहेगी और आप कूटनीति से काम करेंगे। बॉस आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। परिजन घर आ सकते हैं और आप उनके साथ व्यस्त रहेंगे। भक्ति में मन लगेगा। कोई मनोकामना पूरी होगी। पुराने मित्र से मुलाकात की इच्छा पूरी होगी।
♒ कुंभ (Aquarius) – स्वभाव मानवतावादी, राशि स्वामी शनि और शुभ रंग गोल्डन है। आज साधनों में वृद्धि होगी। नए प्रयास सफल रहेंगे और साइड इनकम की संभावना है। कार्यक्षेत्र में राजनीति से दूर रहें। प्रेम जीवन में साथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। काम को लेकर ज्यादा उत्साह न दिखाएं। विरोधियों को आसानी से मात देंगे।
♓ मीन (Pisces) – स्वभाव संवेदनशील, राशि स्वामी बृहस्पति और शुभ रंग आसमानी है। आज काम का दबाव अधिक रहेगा और तनाव भी रहेगा, जिससे काम में मन कम लगेगा। बैंक से संबंधित कोई काम परेशान कर सकता है। यात्रा करनी पड़े तो सावधानी बरतें। संतान को नई नौकरी मिलने से मन प्रसन्न होगा।




