उत्तराखंड
Trending

देहरादून आपदा: यातायात डायवर्जन प्लान लागू

देहरादून। अतिवृष्टि और आपदा के कारण कई मार्ग और पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने यातायात के लिए डायवर्जन प्लान जारी किया है।

विकासनगर से देहरादून आने वाले वाहनों को धूलकोट तिराहे से डायवर्ट कर सिंधनीवाला तिराहा–नया गांव होते हुए शहर में प्रवेश कराया जा रहा है। वहीं, भाऊवाला–सुद्धोवाला–झाझरा से आने वाले वाहनों को बाला जी घाम से डायवर्ट कर विज्ञान धाम-बडोवाला से से शहर में भेजा जा रहा है। इसी मार्ग से वापसी के लिए यातायात संचालित हो रहा है।

विकासनगर–सहसपुर–झाझरा–सेलाकुई जाने वालों को राघड़वाला तिराहे से बडोवाला-सिंघनीवाला तिराहा–धूलकोट मार्ग से भेजा जा रहा है। हिमाचल, चंडीगढ़ और पांवटा साहिब की ओर जाने वाले वाहनों को बडोवाला–विकासनगर मार्ग से भेजा जा रहा है।

सहारनपुर से देहरादून आने वालों और नेपाली फार्म से ऋषिकेश की ओर आने-जाने वालों के लिए सामान्य मार्ग से यातायात जारी रहेगा।

हालांकि, मसूरी की ओर जाने वाले सभी मार्ग फिलहाल बंद हैं, जिसके चलते मसूरी से आने-जाने का आवागमन पूरी तरह ठप है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button