Breaking Newsराजनीतीविदेश

सुशीला कार्की बनीं नेपाल की पहली महिला अंतरिम प्रधानमंत्री

नेपाल के राष्ट्रपति, जेनरेशन जेड ग्रुप और सेना प्रमुख के बीच सहमति के बाद संसद भंग

काठमांडू। नेपाल में लंबे सस्पेंस के बाद अंतरिम सरकार का गठन हो गया है। देश की पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री बन गई हैं। उन्होंने राष्ट्रपति भवन में पद और गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण के तुरंत बाद आज रात ही शीतल निवास में कैबिनेट की पहली बैठक होगी।

सदन भंग, सहमति बनी

नेपाल के राष्ट्रपति, जेनरेशन जेड ग्रुप और सेना प्रमुख के बीच व्यापक सहमति बनने के बाद संसद को भंग कर दिया गया है। इस राजनीतिक सहमति के तहत अंतरिम सरकार का नेतृत्व सुशीला कार्की को सौंपा गया है।

पहली महिला मुख्य न्यायाधीश से पहली महिला प्रधानमंत्री तक का सफर

लगभग एक दशक पहले सुशीला कार्की ने नेपाल की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश बनकर इतिहास रचा था। अब जेन-ज़ी आंदोलन की सिफ़ारिश के बाद वे अंतरिम प्रधानमंत्री बनी हैं।

लोकतंत्र के 75 वर्षों में ऐतिहासिक उपलब्धि

नेपाल के 65 वर्षों से अधिक के न्यायिक इतिहास में पहली महिला मुख्य न्यायाधीश बनने के बाद अब लोकतंत्र के 75 वर्षों में सुशीला कार्की पहली महिला प्रधानमंत्री बन गई हैं।

छह महीने में होगा अगला चुनाव

चुनाव आयोग ने घोषणा की है कि अगला संसदीय चुनाव 5 मार्च 2026 को आयोजित होगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button